सुपर जीन

बरछा बीटल नाइट से था और किसी भी पवित्र-खून बीस्ट सोल हथियार से उसकी तुलना की जा सकती थी, फिर भी उसने शेर के बच्चे का बाल भी बांका नहीं किया। यह कैसे हो सकता था?

अगर सुनहरी शेर एक ताकतवर प्राणी भी था, बच्चा तो अभी पैदा ही हुआ था और अभी से ही उसकी एक तगड़ी शारीरिक बनावट थी।

हान सेन ने शेर के बच्चे को हानि तो नहीं पहुंचाई पर उसे परेशान कर दिया। दर्द के कारण शेर के बच्चे ने अपने आँखें खोली। हालाँकि उसकी आँखें पूरी खुली नहीं थी, एक भयंकर हावभाव उसके सुनहरी पुतलियों में आ गया था।

खड़े होने की कोशिश करते हुए शेर के बच्चे ने धीमी गरजाहट की और अपने आप को हान सेन के ऊपर फेंका।

हान सेन ने अपनी मुट्ठी दबाई और शेर के बच्चे की आँखों पर बरछा दे मारा। हान सेन इस बार स्पिनिंग फोर्स का इस्तेमाल कर रहा था और बरछे का सर शेर के बच्चे की आँखों में बिजली की ड्रिल की तरह घुसा दिया।

"रोर!" शेर के बच्चे ने दर्द भरी आवाज निकाली और घूम गया।

 हान सेन बहुत चकित रह गया। बरछे ने अपने सारी शक्ति ली और आँख पर निशाना साधा जो की पूरे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा था। तभी शेर के बच्चे की आँख अभी बची हुई थी।

"ऐस तैस! इसे हानि पहुंचाना नामुमकिन है!" हान सेन ने शेर के बच्चे से बरछे के साथ लड़ाई की, जो की बच्चे के सामने खिलौना जैसा था। हालाँकि उससे शेर को दर्द हो रहा था पर वह उसे हानि नहीं पंहुचा पा रहा था।

 हान सेन को लगभग शक हो गया कि बरछा नकली था और हीरे वाली तलवार और तीन ब्लेड हार्पून की जगह बदल ली। खैर कोई फर्क नहीं पड़ा की उसने कौन सा हथियार का इस्तेमाल किया, जब भी उसने हमला किया, सुनहरी शेर को सिर्फ थोड़ा सा ही दर्द हुआ।

दूसरी ओर, सुनहरी शेर और भी ज्यादा भयंकर हो गया। धीरे-धीरे उसने आप को स्थिर किया और ज्यादा ताकतवर और तेज हो गया।

खैर, शेर का बच्चा अभी हान सेन को डरा नहीं सकता था, पर वह ऐसा करने में जल्द ही सक्षम हो जाएगा। क्योंकि हान सेन उसे हानि नहीं पंहुचा सकता था इसलिए शेर का बच्चा हारने वाला नहीं था।

जब शेर का बच्चा थक जाता था, वह नीचे लेट कर आराम कर लेता था। जब वह भूखा होता था, वह सुनहरी खून को पी लेता था। जैसे समय निकलता गया शेर का बच्चा और ताकतवर होता गया।

हान सेन को बुरा लगा। उसने सब कुछ इस्तेमाल कर लिया जो उसके पास था, पर कोई तरीका नहीं था जिससे वह शेर के बच्चे को मार सके।

आखिरकार, हान सेन ने सुनहरी क्रिस्टल ले जाने का फैसला किया जब अभी बच्चा छोटा ही था।

यह इसलिए नहीं था कि वह बच्चे को मारना नहीं चाहता था, पर क्योंकि उसके पास ऐसा करने का कोई रास्ता नहीं था। उसने सब कुछ कर के देख लिया था पर उसका बाल भी नहीं तोड़ पाया था। वहां रुकने का कोई तुक नहीं था।

हान सेन सुनहरी क्रिस्टल ले कर आसमान में उड़ गया, जबकि शेर का बच्चा नीचे गरजता रहा और कूदता रहा। दुर्भाग्य से शेर का बच्चा छोटा था और अपने माता-पिता के स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सकता था। हालाँकि वह 3 फुट तक कूद सकता था पर वह हान सेन के साथ ज्यादा कुछ नहीं कर सकता था।

"क्या पागल है!" हान सेन ने शेर के बच्चे पर नज़रें दौड़ायीं, सुनहरी पहाड़ छोड़ा और टापू पर आ गया।

समुद्र में बहुत से प्राणी थे, इसलिए हान सेन सुनहरी क्रिस्टल के साथ ज्यादा दूर तक नहीं उड़ सकता था। अगर उसने किसी बलशाली प्राणी का सामना किया तो बहुत तकलीफ हो जाएगी।

टापू पर सिर्फ मरी हुई सुनहरी शेरनी और उसका बच्चा था, तो वह अस्थायी रूप से तो सुरक्षित था जब तक की शेर का बच्चा पहाड़ से नीचे न आ सके।

हान सेन ने पहले सुनहरी क्रिस्टल को खाने और बाद में टापू छोड़ने का फैसला लिया। 

समय के विरुद्ध दौड़ लगाते हुए, हान सेन ने सुनहरी क्रिस्टल को पहला मौका देखकर चाटा। उसने सुनहरी जल पीया, जब तक वह भर न गया, उसने अचानक एक आवाज सुनी, "सुपर प्राणी, सुनहरी ग्रोलर के ज़िन्दगी का तत्व पीया गया, एक सुपर जीनो पॉइंट हासिल हुआ।"

हान सेन ने अचानक अपनी आँखें चौड़ी की, जैसे उसपर एक बिजली गिरी हो। उसने लगभग यह सोचा की उसके कानों में कुछ दिक्कत थी।

जब वह हैरानी से उभरा उसने तुरंत अपना डाटा चेक किया।

हान सेन: अनइवॉल्वड 

स्टेटस: कुछ नहीं 

जीवन अवधि: 200

अगले एवोल्यूशन के लिए जरूरत: 100 जीनो पॉइंट्स।

जीनो पॉइंट्स हासिल हुए: 100 साधारण जीनो पॉइंट्स, 100 प्राचीन जीनो पॉइंट्स, 84 म्युटेंट जीनो पॉइंट्स, 61 पवित्र जीनो पॉइंट्स, 1 सुपर जीनो पॉइंट।

हान सेन बहुत देर के लिए स्तब्ध था, और अचानक हंस पड़ा। वह इतनी जोर से हँसा की उसके आसूं आ गए।

"सुपर जीन ...सुपर जीन! हा हा, ऐसा पता चला कि वहां एक सुपरजीन है एक पवित्र जीन के परे। पवित्र जीन अंत नहीं है ..." हान सेन अपने उत्साह को व्यक्त नहीं कर पा रहा था।

इंसानो ने गॉड की पहली सैंक्चुअरी की खोज लगभग दो सौ साल पहले की थी और लगातार प्रगति कर रहे थे। शुरू में, इंसानो के लिए यहाँ जी पाना बहुत ही मुश्किल था। नौसिखियों के लिए एक म्युटेंट प्राणी को मारना भी मुश्किल था एक पवित्र-खून प्राणी तो दूर की बात थी।

खैर, हाइपर जीनो आर्ट्स के विकास के साथ और भी लोगों का एवोलूशन हुआ जिससे आधुनिक प्राणियों का शिकार करना आसान हो गया। 

पिछले कुछ दशकों से गॉड की पहली सैंक्चुअरी में और भी लोग थे जो हर किस्म के जीनो पॉइंट्स का उपयोग कर इवॉल्व हो गए थे।

खैर, अभी तक किसी को भी सुपर जीन के सिद्धांत का मालूम नहीं था, जिसका मतलब था की किसी ने असल में कोई भी सुपर प्राणी को नहीं मारा है। 

अगर किसी ने एक सुपर प्राणी देखा भी है, इसकी संभावना नहीं थी की उनके पास उसे मारने की क्षमता थी।

हान सेन ने गवाही भरी थी इस बात की कि सुनहरी ग्रोलर कितना शक्तिशाली था। यहाँ तक की छोटा सुनहरी ग्रोलर भी काफी भयानक था।

हान सेन पहले ही गॉड की पहली सैंक्चुअरी में सबसे ऊपर था पर वह भी एक नव जन्मे सुपर प्राणी को हानि नहीं पंहुचा सका। यह कल्पना करना आसान था कि क्यों इंसानों को कभी भी सुपर प्राणियों और सुपर जीन के होने के बारे में पता नहीं चला था।

अगर पूरा स्टील आर्मर श्लेटर भी एडल्ट सुनहरी ग्रोलर पर हमला करने आ जाए, हान सेन का मानना था कि परिणाम तब भी हर इंसान की मौत होगी। 

यह वैसा ही था जब किसी ने भी पवित्र-खून जीनो पॉइंट्स को खत्म कर दिया हो या पवित्र-खून बीस्ट सोल को हासिल किया हो, कोई भी एक पवित्र-खून प्राणी को नहीं मार सका।

जब दिव्य पुत्र ने खूनी स्लेयर को मारा था, उसे तभी एक पवित्र-खून बीस्ट सोल तीर का इस्तेमाल करना पड़ा।

अब इंसानो के पास सुपर जीनो पॉइंट्स या सुपर बीस्ट सोल नहीं था तो एक सुपर प्राणी को मारना लगभग नामुमकिन था।