हे भगवन, यह क्या संयोग है!

संयोग: एक स्पष्ट कारण के बिना घटनाओं या परिस्थितियों का होना। देखिये चैप्टर ९ में 'स्लैपिंग द टेबल इन अमज़ेमेन्ट' : "इस तरह का संयोग केवल हेवेन्स की इच्छा हो सकता है।"

जिस व्यक्ति को ज़ुआंग झोंगयांग ने आखिर भेजा था, वह सॉन्ग शुहांग को ले कर एयरपोर्ट ले आया।

कार से बाहर निकलने के बाद, उसने अपना बैकपैक लिया और चारों ओर एक नज़र डाली।

उसने ज़ुआंग झोंगयांग, ज़ुग यू, गाओ मोउमोउ, याई और टुबो को देखा।

दूसरी तरफ मिस लू फी अपने प्रभावशाली कद के साथ, साथ में उन्ही का थोड़ा ज्यादा उम्र का एडिशन, शायद उनकी बड़ी बहन होनी चाहिए, थी। वह इस बार ज़ुआंग झोंगयांग का लक्ष्य थी।

इससे पहले, गाओ मोउमोउ ने सॉन्ग शुहांग के साथ एक शर्त लगाई थी। उसने कहा था कि अगर अकेले छोड़ दिया जाए तो ज़ुआंग झोंगयांग और लू फी की बड़ी बहन झगड़ा शुरू करने में तीन मिनट से ज्यादा समय नहीं लगाएंगे! ज़ुआंग झोंगयांग का स्वभाव इतना खराब था कि वह जीवन भर प्रेमिका नहीं ढूंढ पायेगा!

उस समय, गाओ मोउमोउ की आत्म-संतुष्ट मुस्कान देखकर सॉन्ग शुहांग उसे याद दिलाना चाहता था कि अगर ज़ुआंग झोंगयांग को प्रेमिका नहीं मिल रही है, तो वह उसे लगातार परेशान करता रहेगा।

लेकिन अपने दोस्त की इतनी अच्छी मनोदशा देखकर, सॉन्ग शुहांग का उसे इस क्रूर सच को बताने का दिल नहीं किया।

❄️❄️❄️

"एह?" हर किसी को देखने के बाद, सॉन्ग शुहांग की नजर ज़हुँगे यू के शरीर पर लौट आयी।

ज़हुँगे यू के साथ आज कुछ गड़बड़ थी। उसे कभी शर्मिंदा और झिझकते हुए ज़हुँगे ज़्होंगयांग और गाओ मोउमोउ के पीछे बहुत कम देखा गया था। आज वह बाहर आने को तैयार नहीं थी ।

क्या हो रहा था?

क्या था जिसने ज़हुँगे यू को इतना शांत बना दिया था?

क्या हो सकता था?

सॉन्ग शुहांग ने लू फी के आस पास के लोगों को देखा।

और फिर ... उसने किसी ऐसे व्यक्ति को देखा जिसे उसने कभी देखने की उम्मीद नहीं की थी।

यह एक मजबूत निर्माण और सुर्ख चेहरे वाला एक मध्यम आयु का विदेशी था।

और इस विदेशी के बगल में मिश्रित रक्त की एक गोरी लड़की थी। गोरी लड़की लू फी के साथ हंस कर बात कर रही थी; ऐसा लगता था कि उनका बहुत अच्छा रिश्ता था।

जब उसने उस तगड़े परदेशी को देखा, तो सॉन्ग शुहांग का दिल किया कि वह तुरंत भाग कर उसी कार में छिप जाये जिस कार से वह बाहर आया था!

क्योंकि ... वह विदेशी कोई और नहीं बल्कि जोसेफ 'गाइ' मौपासेंट था।

शायद सभी को यह नाम याद नहीं होगा। आखिर, उसको इस कहानी में अभी तक बहुत कम समय मिला था। लेकिन यदि हम 'पीयरलेस मार्शल तकनीक' <टाइम्स आर कालिंग> का उल्लेख करते हैं, तो आप अवश्य इस आदमी की पहचान का अनुमान लगा सकते हैं!

ऐसा संयोग कैसे हो सकता है?

सॉन्ग शुहांग ने सोचा था कि वह अपने इस नाममात्र के शिष्य, जोसेफ को फिर कभी नहीं मिलेगा। आखिर, जियांगन कॉलेज टाउन बहुत बड़ा था और छात्रों की एक बड़ी संख्या थी। ऐसी संख्याओं के साथ, छात्रों के माता-पिता से दो बार मिलने की संभावना क्या हो सकती थी?

फिर भी वह उससे मिला था!

यूसुफ गाइ मौपासेंट लू फी के बगल में खड़ा था, और शांति से मुस्कुरा रहा था।

अब, सॉन्ग शुहांग को समझ में आया कि क्यों ज़ूग यू इस तरह से अभिनय कर रही थी और खुद को दिखाने के लिए तैयार नहीं थी - यह उस वीडियो के कारण था जिसे उसने कैंपस की वेबसाइट पर डाला था।

उस वीडियो का शीर्षक था: वाहाहा, मैं इतना हंसा था कि मुझे लगा था कि मैं मरने वाला हूं! यह हमारा चीनी कुंग फू था जो एक विदेशी की नजर से देखा गया था।'

और वीडियो का मुख्य पात्र था नशे में धुत्त जोसफ 'गाइ मोंपासेंट ।

सॉन्ग शुहांग का हाथ अनजाने में उसकी छाती पर लगे जादुई ब्रोच तक पहुंच गया था जो सॉफ्ट फेदर ने उसे उधार दिया था; वह अपना रूप बदलने की सोच रहा था।

हालाँकि ... बहुत देर हो चुकी थी।

जैसे ही वह कार से बाहर आया था और गाओ मोउमोउ और अन्य लोगों की ओर गया था, मूल रूप से शांत रहने वाले जोसेफ के चेहरे पर एक आश्चर्य का भाव प्रकट हुआ। बाद में, यह भाव खुशी में बदल गया था!

"शिक्षक! शिक्षक!" यूसुफ ने सोंग शुहांग की ओर दौड़ लगाई, जैसे वह 100 मीटर की दौड़ में दौड़ रहा था, और एक अजीबोगरीब मंदारिन को बुला रहा था।

फिर, उसने सॉन्ग शुहंग को गर्म जोशी से गले लगाया था।

"शिक्षक, मुझे नहीं लगता था कि मैं आपको यहाँ देख पाऊँगा! हमारे बीच वास्तव में भाग्य का सम्बन्ध है!" जोसफ दिल खोलकर हँसा।

"अहा, वास्तव में। क्या संयोग है!" सॉन्ग शुहांग ने एक खोखली हंसी हंस दी - यह वास्तव में भाग्य था ... बुरा भाग्य!

दुनिया इतनी बड़ी थी, और अरबों लोग थे। और फिर भी, वह एक बार फिर जोसफ से मिलने में कामयाब रहा ... यह कितना बड़ा संयोग था?

❄️❄️❄️

जब गाओ मोउमोउ, ज़हुँगे ज़्होंगयांग, और गोरी लड़की ने जोसफ को खुश होकर सॉन्ग शुहांग की ओर भागते देखा, तो वे थोड़ा असमंजस में थे।

गाओ मोउमोउ और टुबो भ्रमित थे। अपने रूममेट्स के रूप में, वे भी शुहांग को देखकर खुश नहीं थे। आखिर शुहांग और जोसफ के बीच का रिश्ता क्या था?

लेकिन जब उन्होंने उसे 'शिक्षक' चिल्लाते सुना, तो वे समझ गए कि क्या हो रहा था।

"पफ्फ़!" गाओ मोउमोउ जो पानी पी रहा था, वह निकल कर ज़हुँगे ज़्होंगयांग के चेहरे पर जा गिरा, जो उसके बगल में खड़ा था।

वीडियो में, जोसेफ ने कहा कि था वह अपनी बेटी के विश्वविद्यालय में एथलेटिक मीटिंग के दौरान एक मार्शल आर्ट विशेषज्ञ से मिला था ... और अब, ऐसा लगता है कि यह 'विशेषज्ञ' सॉन्ग शुहांग था!

उन्होंने यह नहीं सोचा था कि सॉन्ग शुहाग इतना दुष्ट व्यक्ति था। किसी को 'टाइम्स आर कालिंग' का एक फिटनेस एक्सरसाइज का सेट सीखा कर इसे पीयरलेस मार्शल तकनीक का नाम दे देगा।

उसके पीछे, ज़हुँगे यू ने अपने लाल होते चेहरे को ढक लिया; वह हंसना चाहती थी लेकिन हिम्मत नहीं हुई।

क्योंकि वह थी जिसने उस वीडियो को ऑनलाइन डाला था और इस समय जोसफ की लड़की उस को अलग ले कर गयी थी, डांट लगाने के लिए।

अगर जोसफ की बेटी उग्र स्वभाव की होती और वह उस पर बरसती और अपना गुस्सा निकालती, तो वह शायद बेहतर महसूस करती।

लेकिन जोसफ की बेटी एक बहुत ही दयालु किस्म की लड़की थी और सौम्य स्वभाव वाली थी - वह बहुत धैर्यवान थी। इसलिए, वह ज़हुँगे यू पर चिल्लाई नहीं। उसकी जगह, उसने शिकायत करना शुरू कर दिया और करीब बीस मिनट से अधिक समय तक उसे फटकारते हुए उसने अपनी सारी भरी हुई कड़वाहट निकाल ली थी।

ज़हुँगे यू उसे डर गयी थी। वह इस तरह के लोगों से निपटने में बहुत अच्छी नहीं थी!

"शिक्षक, जो तकनीक आपने मुझे सिखाई थी वह वास्तव में अविश्वसनीय थी। मैंने उसका रोज अभ्यास किया, और मुझे लगता है कि मेरा शरीर बहुत मजबूत हो गया है," जोसफ ने सॉन्ग शुहांग को गर्मजोशी से कहा।

इसके अंदाज से, जोसफ को अभी तक यह एहसास नहीं हुआ था कि 'टाइम्स आर कॉलिंग' सिर्फ एक कैलिसथेनिक्स रेडियो संगीत का सेट था ...

ऐसा लगता था कि उनकी कोमल स्वभाव वाली बेटी के पास अपने पिता के सपने को नष्ट करने का दिल नहीं था। इसके अलावा, हर दिन व्यायाम करना शरीर के स्वस्थ के लिए अच्छा था।

और जब तक कोई उसे नहीं बतायेगा नहीं, तब तक जोसफ को यह महसूस नहीं होगा कि कुछ गड़बड़ थी - क्योंकि उसने स्वयं सॉन्ग शुहांग को खाली कक्षा में अभ्यास करते देखा था।

हर बार जब वह एक मुक्का मारता था तब हवा में एक विस्फोट की आवाज होती थी! यह फिल्मों के स्पेशल इफेक्ट्स की तरह नहीं था; यह असली चीनी कुंग फू था!

इसलिए, जोसफ जैसा कोई व्यक्ति जिसने बचपन से इस तकनीक को सीखने का सपना देखा था, उसे इसमें दृढ़ विश्वास था।

"अहा! यह सब आपके प्रयासों का फल है।" सॉन्ग शुहांग ने मुस्कुराते हुए कहा। लेकिन जब उसने जोसफ को गले लगाया, तो उसने महसूस किया कि उसका शरीर बहुत मजबूत हो गया था!

इसके अलावा, इस वृद्धि को बहुत स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता था!

अपने शरीर को इस हद तक मजबूत करने के लिए दिन में कितनी बार इस अभ्यास को करना होता है?

सॉन्ग शुहांग को अपने इस 'नाममात्र के शिष्य' के लिए थोड़ा अफ़सोस हुआ।

हालाँकि, वह खुद भी असहाय था। वह दूसरों को <बेसिक बुद्धिस्ट फिस्ट टेक्निक >, <ट्रू सेल्फ मैडिटेशन स्क्रिप्टुर>, और <इममोवबल बॉडी ऑफ़ द बुद्धा> को बिना ग्रेट मास्टर प्राउड प्रिंसिपल की अनुमति के बिना नहीं सिखा सकता था।

और अभी, उसके पास उस कीमत का भुगतान करने का कोई साधन नहीं था।

सीनियर स्कारलेट हेवन ने यह नहीं कहा था कि वह सपने में सीखे गए <फ्लेमिंग सेबर> को किसी दूसरे को नहीं सिखा सकता था। हालाँकि, यह कृपाण तकनीक निश्चित रूप से कुछ गहरे रहस्य छिपाये हुई थी ... और शुहांग इस रहस्य को उजागर करने से पहले इसे दूसरों को नहीं सिखाना चाहता था।

यह सोचते हुए उसने महसूस किया कि वह एक 'शिक्षक' के रूप में वास्तव में बेकार था ...

"प्रशंसा के लिए धन्यवाद, शिक्षक। दुर्भाग्य से, मेरे पास सीमित समय है, और मैं दिन में केवल तीस बार अभ्यास कर सकता हूं। आह, हाँ। शिक्षक, मैं अपने शरीर में गर्म प्रवाह कब महसूस करना शुरू करूंगा?" जोसफ ने बहुत उम्मीद से पूछा। वह वास्तव में सॉन्ग शुहांग की तरह बनना चाहता था, जो हवा को पंच करके कर्कश आवाजें निकाल सकता था!

यदि वह भी यह कर सकता होगा, तो उसे वास्तव में कोई पछतावा नहीं होगा।

"अहा, मैं निश्चित रूप से नहीं कह सकता। आखिर, सभी के पास अलग-अलग प्रतिभाएं हैं और अभ्यास करने के अलग-अलग तरीके हैं। इसलिए, उनकी आवश्यकता का समय भी अलग है।" अपना वाक्य पूरा करने के बाद, सॉन्ग शुहंग ने आह भरी। "इसके अलावा, आपका अभ्यास करने की सबसे अच्छी अवधि से आप चूक गए हैं। परिणामस्वरूप, आपको अधिक समय के लिए अभ्यास करने की आवश्यकता होगी।"

यह केवल जोसफ के लिए नहीं था, सॉन्ग शुहांग ने भी अभ्यास करने के लिए सबसे अच्छी अवधि खो दी थी। अभ्यास करते समय, उसे परिणाम का केवल आधा हिस्सा प्राप्त करने के लिए दोगुना प्रयास करना पड़ता था।

"मैं समझता हूं, शिक्षक। फिर, मुझे बस कठिन अभ्यास करना होगा!" जोसफ ने अपनी छाती थपथपाते हुए कहा। फिर, उसने उत्साह से गोरी लड़की की ओर सॉन्ग शुहांग को खींचा। "आओ, शिक्षक। मैं तुम्हें अपनी बेटी से मिलवाऊंगा। वह भी जियांगन के विश्वविद्यालय में पढ़ती है!"

क्या?!

यूसुफ की बेटी भी यहाँ है?

यह सॉन्ग शुहांग के लिए आसमान से गिरी बिजली की तरह था। यह ख़त्म हो गया था। इस बार, यह वास्तव में खत्म हो गया था।

❄️❄️❄️

गोरी लड़की चुपचाप वहाँ खड़ी रही, वह अपने पिता के सामने 'मुख्य अपराधी' को लाने का इंतज़ार कर रही थी।

"शिक्षिक, इसका नाम शुआंगक्सू मौपासेंट है। और चीनी नाम के लिए, उसने अपनी माँ का उपनाम जी शुआंगक्सू लिया!" जोसफ ने गर्व से अपनी बेटी को सॉन्ग शुहांग से मिलवाया।

"और शिक्षक का नाम है ... रुकिए? शिक्षक, आपका नाम क्या है?" जोसफ ने अपना सिर खुजलाया और उसके चेहरे पर शर्मिंदगी दिख रही थी।

पिछली बार, वह अप्रत्याशित रूप से अपने शिक्षक का नाम पूछना भूल गया था...

"हेलो, साथी सहपाठी सॉन्ग शुहांग," जी शुआंगक्स्यू ने धीरे से कहा, और सॉन्ग शुहांग की ओर अपने निष्पक्ष और कोमल हाथ बढ़ा दिए - उसने पहले ही अपनी सहपाठी लू फी से सॉन्ग शुहांग के नाम के बारे में जान लिया था।

"नमस्ते, साथी सहपाठी जी शुआंगक्सु।" सॉन्ग शुहांग ने कड़वाहट से मुस्कुराते हुए अपना हाथ बढ़ाया और शुआंगक्सु से हाथ मिलाया।

पास में खड़ी लू फी हंसना चाहती थी लेकिन हिम्मत नहीं हुई; उसका चेहरा लाल हो गया था। लेकिन लू फी की बड़ी बहन, जो नहीं जानती थी कि क्या हो रहा था, वह अपने चेहरे पर चकित नज़र के साथ सब कुछ देख रही थी।

जब सॉन्ग शुहांग की नज़र लू फी पर पड़ी, तो उसने सॉन्ग को जीभ चिढ़ायी, जिससे उसका चेहरा फनी दिख रहा था।

सॉन्ग शुहांग और भी जबरदस्ती से मुस्कुराया था।

जब स्वर्ग विपत्ति भेजता है, तो उसको सह लेने की आशा होती है; लेकिन जब इंसान खुद उसे अपने ऊपर लाता है, तो बचने की कोई उम्मीद नहीं होती है!