ये क्सिउ भी बहुत तेजी से भागा और पार्टी नेता की पदवी भूमि सप्तम को दे दी: "सभी लोग पीछे हटो"
भूमि सप्तम और बाकी सभी दिग्गजों ने कभी भी खूनी बन्दूकबाज को पहले नहीं मारा था, पर उन्होंने खूनी बन्दूकबाज की कहानी सुनी थी। उन्हें पता था कि एक बार सरगना क्रोधित हो जाये तो क्या होता था, इसलिए वो तुरन्त ही पीछे हट गए।
ये क्सिउ इसे भूमि सप्तम से बेहतर समझता था। उसे और किसी चेतावनी की जरूरत नहीं रही। भूमि सप्तम के नेतृत्व में आठों खिलाड़ी खूनी बन्दूकबाज के हमले के दायरे से बाहर आ गए। ये क्सिउ के हाथों की रफ्तार और बढ़ गयी। विकट देव के युद्ध भाले ने बहुत सी कुशलताएं दिखाई, जिससे सभी की आँखें चौंधिया गयी। खूनी बन्दूकबाज की जीवन रेखा तुरन्त ही 10% तक गिर गयी।
"हा हा हा हा..."
खूनी बन्दूकबाज ने और लोग को बुलाते हुए, एक खूनी लाल रंग की रोशनी की लहर छोड़ना शुरू किया। पर खिलाड़ी इसके लिए तैयार थे। सिर्फ एक आदमी इस समय हमले के दायरे में था और वो पार्टी का नेता नहीं था।
सरगना की हरकतों को पूरी तरह से बांध दिया, इसलिए ये खिलाड़ी उसे बुरी तरह से डरा रहे थे। ये क्सिउ को अब खूनी बन्दूकबाज को संभालना था और ये तय करना था कि वो बाकी बची हुई पार्टी पर, इस अवस्था में हमला न कर दे।
ये क्सिउ के लिए इस तरह के हालात खाना खाने जैसे सरल था।
खूनी बन्दूकबाज का सेना को बुलाना खत्म हो चुका था, एक अकेला कंकाल उसके बगल में दिखा, कमजोर और तन्हा।
भूमि सप्तम और अन्य हिले तक नहीं। उन्होंने भी खूनी बन्दूकबाज को मारने में मददगार किताब देखी थी। वैसे तो वे सब, अपने संघ के साथ इस तरह के सरगना को मारने में भाग ले चुके थे, उन्होंने इस तरह की सेना को बुलाना, नहीं देखा था। खूनी बन्दूकबाज ने जैसे ही बुलाना बन्द किया, क्या वो युद्ध में पहुँच कर लड़ सकते थे? उन्हें पूरा यकीन नहीं था।
"मारो"
जब तक उन्होंने विकट देव के आदेश को नहीं सुना था। आठों पागलों की तरह भाग रहे थे। एक अकेला सिपाही, जिसे खूनी बन्दूकबाज ने बुलाया था वो तुरन्त ही टुकड़ों में बंट गया। किसने इसे यहाँ अकेले भेजा था।
घेराबंदी शुरू हो गयी थी।
"क्या खूनी बन्दूकबाज ने फिर से सेना नहीं बुलाई है?" भूमि सप्तम ने पूछा।
"हम्म, 5% जीवन रेखा पर वो एक बार फिर बुलायेगा और मरने से पहले भी, वो अचानक गोली चलाएगा" ये क्सिउ ने कहा।
"कितना बेशर्म सरगना है! 26 वा दर्जा और वो अचानक गोली चलाएगा" भूमि सप्तम ने कहा।
"बस झुकने पर ध्यान दो और बाकी सब ठीक है। आखिरी दौर की गोलीबारी ज्यादा घातक हो सकती है। कुछ ही गोली में तुम जरूर मर जाओगे" ये क्सिउ ने कहा।
"हम अचानक चलती गोली से कैसे बचेंगे" सुषुप्त शेखर ने प्रश्न उठाया।
"तुम्हारे लिए…. थोड़ा दूर भागना होगा" ये क्सिउ ने जवाब दिया।
"धत्त"
साफ तौर पर, ये समय सही दिख रहा था। अधिक कुशलता वाले खिलाड़ी देख सकते थे कि वो खूनी बन्दूकबाज को आराम से ठिकाने लगा सकते थे। नतीजतन, वो आराम से बात कर रहे थे। जब जीवन रेखा बस 5% रह गई, तो आठों खिलाड़ी ने हमले का दायरा छोड़ दिया। खूनी बन्दूकबाज ने एक अकेले जोम्बी को बुलाया, जिसे उन्होंने तुरन्त ही मांस के लोथड़े में बदल दिया।
तीनों महान संघ, अपने नुकीले दांतों और पंजो को हिलाते, धीरे धीरे रेंगते हुए और नजदीक चले आ रहे थे। ये क्सिउ को अनंत रात से एक और सन्देश मिला, जो अभी भी गर्व से कह रहा था, "हा हा हा, अभी भी लड़ रहे हो? तुमने बहुत मेहनत की होगी। बेहतर होगा कि तुम अभी भी हमारे समूह से जुड़ जाओ"
ये क्सिउ ने उसे नजरअंदाज कर दिया। ऐसे समय मे, उसका सरगना को मारने पर ध्यान देना था। यही बात सब कुछ थी।
तीनों महान संघो के खिलाड़ी नजदीक आ गए। पर खूनी बन्दूकबाज की जीवन रेखा अभी भी कम नहीं हुई थी। भूमि सप्तम और अन्य कुछ परेशान थे। ऐसा लग रहा था जैसे समय खत्म होने वाला था? आखिरकार वो निर्णय लेने में उतने तेज नहीं थे, जितना ये क्सिउ था।
"चेंग, चेंग, चेंग, चेंग..."
ऐसा लगा जैसे तीनों महान संघ के बन्दूकबाजों ने अपनी गोलियां निकाल कर चलाना शुरू कर दिया था।
"बिखर जाओ" ये क्सिउ ने अचानक चिल्लाया।
भूमि सप्तम और अन्य उस जगह से बिना पीछे देखे भाग गए।
ये दृश्य देखकर, तीनों महान संघ की खिलाड़ियों ने अपने कदम थाम लिए।
"धत्त, फिर से?" किसी ने चिल्लाया।
"वो समय का इतना पाबन्द कैसे हो सकता है!" कुछ को तो भरोसा ही नहीं हुआ।
"सेना, मेरे साथ" नीलधारा ने बिना किसी को बेवकूफ बनाये कहा। उसने अपनी समूह के नेता की पदवी किसी और को दे दी और दस सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को आगे ले आया।
भयावह महत्वाकांक्षा और औषधि उद्यान ने भी यही फैसला लिया। सब ने 10 खिलाड़ियों का समूह बनाया। इस तरह अगर खूनी बन्दूकबाज फिर से क्रोधित हुआ तो 30 राक्षस बुला सकता था। उन्होंने कुछ लोगों को पीछे छोड़ दिया जिससे वो अधमरी सेना को संभाल सके, जब इधर ये सब खूनी बन्दूकबाज को मार सके।
तीनों दल पागलों की तरह बहुत तेजी से भागा। उनमें, एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। इस समय वो फिर से उन खिलाड़ियों को जो खूनी बन्दूकबाज से लड़ रहे थे, उन्हें नजरअंदाज कर दिया। ये उनकी एक तरह से आदत थी।
"हर समूह तीन खिलाड़ी निकाल ले, उन्हें मारने को" नीलधारा ने चिल्लाया।
वो अब उस पार्टी को बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। अगर वो उन्हें मार नहीं सकते तो उनकी कोशिश रहती थी कि खूनी बन्दूकबाज से दूर रखकर उससे लड़ना था। केवल तभी सरगना पर होने वाला नुकसान साफ हो सकता था।
जहाँ तक विकट देव का सवाल था, नीलधारा को काफी बुरा लगा। अगर उन्होंने साथ नहीं दिया, तो ये हालात सम्भालना इतना आसान नहीं था। नीलधारा को कुछ झिझक महसूस हुई।
भयावह महत्वाकांक्षा के संघ के नेता ने पहले ही तय कर लिया था और तीन लोगों को पार्टी बनाने के लिए भेज दिया था।
नीलधारा ने औषधि उद्यान की तरफ देखा। खिलाड़ियों को बाहर भेजा गया पर उसने पेड़ के अंकुर को नहीं देखा।
"पेड़ का अंकुर कहाँ है?" नीलधारा ने पूछा
औषधि उद्यान के एक खिलाड़ी ने बहुत शर्मिंदगी से कहा: "मर गया"
"मर गया?" नीलधारा ने चौकते हुए कहा। इसके बाद उसने तेज ठहाका लगाया और तब तक हँसा जब तक पेट में दर्द नहीं हो गया।
जब अधमरी सेना को तुरन्त बुला लिया गया, हालात एक दम बिगड़ गए। किसी का मरना आश्चर्यजनक नहीं था। पर पेड़ के अंकुर की कुशलता कम नहीं थी। उसके इक्विपमेंट खराब नहीं हो सकते थे और उसे औरों की तुलना में काफी देर तक ठहरना था। पर अंत मे, वह फिर भी मर गया। वो बस यही सोच पाया कि वो कितना अकेला और बेबस रहा होगा, उस हालात में।
नीलधारा की तेज हँसी से औषधि उद्यान के सभी खिलाड़ी बहुत निराश हुए पर उन्हें एक बात ने और भी ज्यादा निराश किया।
"तुम किस बात पर हँस रहे हो?" भयावह महत्वाकांक्षा के शीत रात ने कहा।
"पेड़ का अंकुर मर गया" नीलधारा ने कहा।
"सही में? मुबारक हो!" शीत रात ने पलक तक नहीं झपकाई।
"तुम्हे भी, तुम्हे भी" नीलधारा ने कहा।
औषधि उद्यान के सारे खिलाड़ियों को खून की उल्टी होने लगी।
इस समय, जो खिलाड़ी खूनी बन्दूकबाज के करीब थे उन्होंने ये क्सिउ को चिल्लाते हुए सुना, "सभी लोग सावधान रहें"
पेड़ के अंकुर की मौत की खबर को सुनकर, नीलधारा के मन में काफी खुशी थी और वो हँस रहा था, "परेशान न हो, हम सम्भाल लेंगे"
"तो ये अच्छा है" ये क्सिउ हँसा।
"ठीक नहीं है!!" सहस्त्र रचना अचानक चिल्लाया। ये आदमी जिसे शिकार चुराना पसन्द था, उसे एक राक्षस के जीवन के लिए एहसास होने लगा था। इस समय, वैसे तो उसने पूरी तरह से काबू नहीं किया था पर पूर्वाभास होने लगा था।
"क्या हुआ?" नीलधारा ने पूछा।
"या या या या!!!" खूनी बन्दूकबाज एक बार फिर चिल्लाने लगा और लाल खून सी चमक बिखेरने लगा।
इसके साथ ही, इस समय वो अजीब सी मुद्रा में था।
घोड़े के जैसे। उसके दोनों हाथ उसकी छाती को काटते हुए से जा रहे थे। उसका बायाँ हाथ, दाहिने हाथ में पकड़ी बन्दूक को सहारा दे रहा था।
"धत्त तेरी की!! अचानक गोलीबारी" जानकार धराशायी हो गए।
अचानक होने वाली गोलीबारी शुरू हो गयी थी।
खूनी बन्दूकबाज ने कभी चिल्लाना बन्द नहीं किया। उसके दाहिने हाथ की बन्दूक तबाही की धुँध में बदल गयी। अनगिनत गोलियां हर तरफ, एक ही समय में चलने लगी। वैसे देखा जाए तो, उसके हाथ में एक रिवॉल्वर थी पर वो मशीन गन से भी तेज थी। उसे उसको बार बार भरने की जरूरत भी नहीं थी। ये एक कुशलता थी।
तीनों महान संघ के खिलाड़ी सर छिपा कर चूहों की तरह भाग रहे थे। तीन खिलाड़ी मौके पर ही मारे गए। वो बहुत करीब थे। इतनी तेज गोलीबारी में उनके लिए झुकना कठिन था। झुकना, लेट जाना, 'र' आकर में मुड़ जाना, सब बचने के तरीके थे।
पर जिसने इस आग की जलन को सबसे ज्यादा झेला, वो विकट देव था। हालांकि जब सबने देखा, उन्होंने सिर्फ हल्के धुँए का बादल पाया।
फिर से परछाई से क्लोन बनाने की तकनीक।
पर इस बार, असली शरीर सरगना के 360 डिग्री तक कही नहीं दिखा। वो उसके सर के ऊपर आकाश में प्रकट हुआ।
विकट देव नीचे कूद गया और लड़ाका कुशलता का बाज का पंजा इस्तेमाल किया और खूनी बन्दूकबाज के सर पर कदम रखा।
एक कदम, दो कदम।
युद्ध का भाला निकल आया। बीच हवा में गोल झूला।
वैसे तो खूनी बन्दूकबाज हथियारों से भरी अवस्था में था जब गोलियां चलाई, पर गोल झूला की कुशलता हथियारों से भरे होने को नजरअंदाज कर देती थी।
युद्ध भला खूनी बन्दूकबाज के इर्द गिर्द 270 डिग्री पर घूमा।
विकट देव जमीन पर गिर कर उठा। उसके दोनों हाथ भाले के साथ जमीन पर पड़े और खूनी बन्दूकबाज भाले के नीचे दबा हुआ था।
अचानक की गोलीबारी बन्द हो गयी। तीनों संघो के खिलाड़ियों को महसूस हुआ जैसे उन्हें जीवन वापस मिल गया हो। इस दौरान, विकट देव ने आकाशीय आक्रमण, नागदंत और गिरते हुए फूलों का पंजा पहले ही इस्तेमाल कर लिया था।
खूनी बन्दूकबाज की आखिर चीख निकली।
सिस्टम की घोषणा हुई: भूमि सप्तम, विकट देव, गर्म पाव, भड़कती ज्वाला, चमकदार मशरूम, सुषुप्त शेखर, वरुण लहर, निमग्न जेड ने खूनी बन्दूकबाज को सबसे पहले मार गिराया।
तीनों महान संघों के खिलाड़ी मुर्दों के जैसे पीले पड़ गए। ये क्सिउ ने तेजी से पार्टी में सन्देश भेजा: "मुझे खूनी राइफल चाहिए। तुम लोग बाकी सब रख लो!"