गर्म पाव

शीत रात बहुत ही विकल था। ये 10 वा सर्वर बहुत ही श्रापित था। एक ही झटके में इतने सारे जानकार पैदा हो गए थे? ये ग्लोरी का तरीका नहीं था।

साधारण खेल में, एक अकेला सर्वर ही पूरी दुनिया होता था। पुराने सर्वर में, जब नया सर्वर खुलता था तो दुखी खिलाड़ी फिर से शुरू कर देते थे। इस तरह, शायद वो नए सर्वर में राजा बन जाए या आतंकी, और नयी मुश्किलें पैदा करे। पर ग्लोरी में? सारे जानकार अनंत द्वार पर ही इकट्ठा हो गए थे। आप पहले, दूसरे, तीसरे इत्यादि सर्वर में कितने भी ज्यादा आक्रमक क्यों न हो, अगर आप के पास कुशलता नहीं थी अनंत द्वार में पहुँचने की तो आप मजाक से ज्यादा कुछ भी नहीं थे। 

नतीजतन, ग्लोरी में, जो दिग्गज अपने पुराने खाते छोड़ देते थे और नए शुरू करते थे, उन्हें नए सर्वर में नहीं जाना होता था। पुराने सर्वर में, एक दिग्गज अपने पुराने खाते के पैसों से सामान खरीद सकते थे और अपनी ताकत से दर्जो को तेजी से बढ़ा सकते थे; कितना अच्छा था वो?

नतीजतन, उन दिग्गजों में से जो नए सर्वर में ऊंचाई छूने आये थे, उनमे से बहुत से शीत रात और अन्य की तरह अपना संघ चलाने आये थे। पर अब, वो विकट देव से मिल गये थे, एक अभूतपूर्व जानकार से। ये खिलाड़ी दावा करता था कि वो ऐसे खिलाड़ी चुन सकता था जिसकी मशीनी कुशलता की रफ्तार उससे और अनंत रात से भी तेज थे, इस दर्जे के खिलाड़ी।

हालांकि वो और अनंत रात बहुत से पेशेवर खिलाड़ी की तुलना में कमतर थे, पर भारी भीड़ के लिए वो आज भी अत्यधिक कुशल थे। वो भयावह महत्वाकांक्षा के बड़े खिलाड़ियों में भी बड़े माने जाते थे। वो नील नदी संघ के पांच बड़े जानकारों के बराबर थे। हालांकि ये विकट देव यूँ लग रहा था जैसे वो उनसे बेहतर खिलाड़ी आराम से ढूंढ लेगा। इस बात ने शीत रात को अत्यंत विकल कर दिया। इस तरह के आत्म-विश्वासी पात्र के सामने, वो कैसे उत्सुक न हो?

"तुम लोग जाओ और अपने दर्जे बढ़ाओ। कोई और इस कीर्तिमान को तोड़ने की हिम्मत नहीं करेगा। मेरे दर्जे बढ़ाने का इंतजार करो और फिर मैं तुम्हारी मदद करूँगा इसे तोड़ने में" ये क्सिऊ ने कहा।

"तो... हम लोग फिर बाद में बात करते है" शीत रात ने आराम से कहा। इससे फर्क नहीं पड़ता कि विकट देव किसे ढूंढेगा, वो अंत में किसी न किसी को ढूंढ ही लेगा।

शीत रात और अनंत रात अपनी शंकायें लेकर चले गये। उनकी जमे हुए जंगल में जाने की सीमा पूरी हो चुकी थी। पर वो कब्रिस्तान में जा सकते थे। ये क्सिऊ का विकट देव अभी 21 वे दर्जे पर ही था और कब्रिस्तान में नहीं जा सकता था। इस समय, वो केवल चुनौती पूरी कर सकता था और राक्षसों को मार कर दर्जे बढ़ा सकता था।

जब वो एक जगह दर्जे उठाने पहुंचा, तो ये क्सिऊ ने अपने दोस्तों की सूची खोली और गर्म पाव को चिल्ला कर बुलाया।

हालांकि ये गर्म पाव ग्लोरी में एक अनाड़ी था, पर खूनी बंदूकबाज को मारने के बाद और कुछ कोठरियां साथ दौड़ने पर ये क्सिऊ ने पाया कि उसके हाथो की रफ़्तार बहुत तेज थी।

उसकी हालत लगभग टांग रोऊ जैसी थी। उसे ग्लोरी की समझ नहीं थी, पर उसके पास हाथों की रफ़्तार थी। तुलना करके देखा जाये तो उसके हाथों की रफ़्तार टांग रोऊ से कम थी पर उसका तालमेल बेहतर था। ये देखकर कि वो ग्लोरी के लिए कितना उत्साही था, उसके हाथो की रफ़्तार अभ्यास से ही बढ़ाई जा सकती थी।

इस समय, गर्म पाव अभी भी जमे हुए जंगल में भूमि सप्तम और अन्य के साथ था। ये क्सिऊ आखिरी बार भयावह महत्वाकांक्षा के साथ खेला था। भूमि सप्तम और अन्य ने ऐसे ही किसी अजनबी को आखिरी बार कोठरी में जाने के लिए अपने साथ जोड़ लिया था। इस तरह की औसत पार्टी के साथ, और उनके औसत पात्रों के साथ, औसत इक्विपमेंट और औसत सामंजस्य, उनके कोठरी पार करने की रफ़्तार भी औसत थी। उन्हें लगभग आधे घंटे लग गये उसे पार करने में।

गर्म पाव के पास तेज हाथों की रफ़्तार थी, ये बात सही थी पर ग्लोरी में अनाड़ी था, इस बात को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता था। नतीजतन, उसके ताकत का प्रदर्शन नेता के नेतृत्व पर भी निर्भर था। एक बेहतरीन नेतृत्व क्षमता जिसमे उसके बदले नेता सोचे, उसे सही जगह पर रहने और नुकसान पहुँचाने के बारे में बता दे, तभी उसकी पूरी ताकत दिखती थी।

"आह, भगवान, हम अभी भी कोठरी में है। क्या आपको कोई जरूरत है?" गर्म पाव ने तुरंत जवाब दिया। कोठरी में राक्षसों से लड़ने के दौरान भी वो तेजी से जवाब दे ले रहा था। ये उसके हाथों की रफ़्तार की एक निशानी थी।

"मेरा हो गया था। थोड़ी देर में, मैं तुम्हारे पास फिर आऊंगा, कुछ काम है" ये क्सिऊ ने जवाब दिया।

"ऐसा लगा कि आपका नाम टीवी पर नहीं था?" गर्म पाव ने कहा।

"हाँ, मैं असफल रहा" ये क्सिऊ ने कहा।

"आह, बड़े दुःख की बात है"

"पहले तुम कोठरी पार करो, फिर बात करते है"

"ठीक है"

ये क्सिऊ ने कोठरी से निकलने के बाद शीत रात से काफी देर तक बात की थी, इसलिए भूमि सप्तम और अन्य को भी लगभग अपनी कोठरी पार कर लेनी थी। थोड़ी ही देर में, पांचो खिलाड़ियों ने कोठरी छोड़ दी। वो निराश थे और नकारे गए थे। बिना जानकार साथी के भूमि सप्तम और अन्य, अपनी कुशलता से बिलकुल भी खुश नहीं थे और वो बेबस थे क्योंकि वो सुधार भी नहीं कर पा रहे थे। यूँ तो उन्होंने जानकार साथी को नेतृत्व करते देखा था पर कोई तरीका नहीं था कि वो उसकी नकल कर सके। ये हालत वैसी ही थी जैसे तीनों महान संघ ये क्सिऊ की एक लहर भीड़ की नकल नहीं कर सकते थे।

नीलधारा और अन्य जरूर ही ये समझ गये थे कि एक लहर भीड़ को कैसे इस्तेमाल करना था। हालांकि वो उसकी नकल नहीं कर सकते थे क्योंकि किसी भी तरह से वो मुख्य खिलाड़ी की कुशलता को नहीं पा सकते थे।

"जानकार साथी" वो अजनबी खिलाड़ी भूमि सप्तम की पार्टी से तुरंत ही चला गया, जबकि बाकी चारों ने उसका स्वागत किया। उन्हें भी उसके नये कीर्तिमान स्थापित करने में मिली विफलता की खबर हो गयी थी। जब वो कोठरी में थे तभी उन्होंने कीर्तिमान की अंकतालिका देख ली थी। उन्होने विकट देव का नाम दूसरे स्थान पर देखा था। उनके और पहले स्थान की पार्टी में बहुत ज्यादा अंतर था। भूमि सप्तम और अन्य ने अंदाजा लगाया कि जानकार साथी को बहुत अच्छा महसूस नहीं हो रहा होगा, इसलिए उन्होंने स्वागत करने के अलावा और कुछ नहीं कहा।

"इस समय, जमे हुए जंगल में कीर्तिमान की स्थिति बदल गयी है। कीर्तिमान तोड़ने के लिए, मुझे कुछ कुशलता वाली पार्टी चाहिए" ये क्सिऊ ने कहा।

"तब तो हमारी जरूरत नहीं है" भूमि सप्तम के पसीने छूट गये। उसे अपनी कुशलता पता थी। उसकी कुशलता महान संघ के बड़े खिलाड़ियों से तुलना करने लायक भी नहीं थी।

"तुम्हे गर्म पाव की कुशलता के दर्जे के बारे में क्या लगता है?" ये क्सिऊ ने कहा।

"गर्म पाव?" भूमि सप्तम, सूर्यास्त मेघ, वरुण लहर सभी ने चौके से चेहरे संदेश में भेजे। अंत में उन्होंने कहा, "गर्म पाव को तो ये भी नहीं पता कि खेलते कैसे है?"

गर्म पाव ने उनकी नकल करते हुए, चौका हुआ चेहरा भेजा।

"हाँ, उसी नहीं पता कि कैसे खेलते है। पर उसके हाथों की रफ्तार बहुत तेज है" ये क्सिऊ ने कहा।

"सही में?" भूमि सप्तम और अन्य ने शंका जताई। उन्होंने कभी ध्यान ही नहीं दिया।

"हाँ, ये सच है। मेरे हाथ बहुत तेज है। पर भगवान को कैसे पता?" गर्म पाव विस्मित था।

"मैं देख सकता हूँ" ये क्सिऊ हँसा। असल में, गर्म पाव को खेल की समझ न हो पाने के कारण, उसके लिए उसके हाथ की रफ़्तार दिखाना आसान नहीं था। पर ये क्सिऊ कौन था? वो किताबों में लिखे हुए दर्जे का खिलाड़ी था, जिससे ज्यादा परिचित ग्लोरी से कोई नहीं था। कुछ एक दो हरकत को देखकर ही वो खिलाड़ी की प्रतिक्रिया की रफ़्तार और हाथों की रफ़्तार बता सकता था। उसके द्वारा देखी जाने वाली चीजे, आम आदमी नहीं देख सकता था।

"मेरे हाथों की रफ़्तार काफी अच्छी है, पर..."

"तुम्हे लगता है कि तुम इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते"

"सही है, सही है" गर्म पाव ने तुरंत जवाब दिया।

"आज रात मेरे साथ आओ, राक्षसों को मारने। मैं तुम्हे सिखाता हूँ" ये क्सिऊ ने कहा।

"ठीक है ठीक है" गर्म पाव ने ख़ुशी ख़ुशी कहा।

"जानकार साथी, हमे भी सिखाओ" भूमि सप्तम और अन्य ने भी कहा।

"क्या तुम लोग को अभी भी सिखाने की जरूरत है? तुम लोगों को बस हाथों की रफ़्तार बढ़ानी है" ये क्सिऊ ने कहा।

भूमि सप्तम और अन्य के गाल आंसुओं से भीग गए, "हम अक्सर ही अभ्यास करते रहते है"

"मैं अपने आपको कहने से रोक नहीं पा रहा। कई बार, एक अंदरूनी कला होती है, जो अजीब चीजे होने पर मजबूर करती है" ये क्सिऊ ने कहा।

भूमि सप्तम और अन्य चीख उठे, "जानकार साथी, हमे पता है कि तुम बहुत तर्क पूर्ण हो, पर तुम्हे इतना सीधा बोलने की क्या जरूरत है"

"हम साथ चल सकते है फिर! जिनमे कुशलता नहीं है वो कड़ी मेहनत पर निर्भर रह सकते है। बहुत से लोग कोशिश नहीं करते बस" ये क्सिऊ ने कहा।