पहरेदारी का मिशन

स्क्रीन पर मूल्यांकन को देखते हुए, लेलिन दोनों मंत्रों की खूबियों और कमियों की तुलना करने में लग गया।

"हालांकि अम्लीय जल वार की ताकत अधिक होती है, लेकिन दुश्मन इसे आसानी से चकमा दे सकते हैं। आध्यात्मिक बल के साथ इसे निरंतर ठीक करने की भी आवश्यकता होती है। जहाँ तक उम्ब्रा के हाथ का सवाल है, यह थोड़ा कमजोर है, लेकिन यह बहुत ही गुप्त है और चुपके से वार करने के लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है!"

"इन दो मंत्रों को मेरे द्वारा अत्यंत सावधानी के साथ चुना गया है। न केवल वे मेरे गहन मौलिक आत्मीयता को संतुष्ट करते हैं, बल्कि उन्हें निर्मित करने के लिए सामग्री की आवश्यकता भी नहीं होती है, जो बेहद सुविधाजनक है!"

लेलिन की आँखें अचानक चमक उठीं, "ए.आई. चिप, क्या इन दो मंत्रों को ऑप्टिमाइज़ करना संभव है? "

"निश्चित रूप से नहीं! मैं नहीं चाहता कि मेरी आध्यात्मिक शक्ति जल्दी समाप्त हो जाए! इसकी इतनी आवश्यकता क्यों है? "लेलिन की अभिव्यक्ति थोड़ी भयावह थी।

"ठीक है, ऐसा लगता है कि अब कोई उम्मीद नहीं है!"

लेलिन ने स्क्रीन को बंद कर दिया, "इसके अलावा, एक साधारण मन्त्र के लिए पहले से ही आध्यात्मिक बल के 2 बिंदुओं की आवश्यकता होती है। मैं वर्तमान में इसका इस्तेमाल मुश्किल से कुछ ही बार कर सकता हूँ!"

"ए.आई. चिप, मेरे वर्तमान आँकड़े बाहर लाएँ और इसे एक ठोस तरीके से दिखाएं! "

लेलिन के आदेश से, उसके स्वयं की एक 3D छवि दिखाई देने लगी थी, और उसके साथ विभिन्न प्रकार की जानकारी दिखाई दे रही थी।

"इस तरह से अब यह ज्यादा स्पष्ट है! दो मंत्रों ने पहले मेरी आध्यात्मिक शक्ति और जादुई शक्ति का पूरी तरह से उपभोग किया, इस लिए कोई आश्चर्य नहीं कि मुझे अब थोड़ा चक्कर आ रहा है! "लेलिन ने अपने माथे को रगड़ा जो थोड़ा दर्द कर रहा था।

"आध्यात्मिक बल और जादुई शक्ति की इस बाधा के साथ, अधिक मंत्र सीखना संभव नहीं है। अब मेरे पास कुछ और औषधि तैयार करने के अलावा कुछ नहीं है! अगर मेरे पास केवल जादू की कलाकृतियां होतीं, तो मेरी ताकत में निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण वृद्धि होती ..."

अकादमी में, मिशन क्षेत्र।

यहां सभी प्रकार के अनुचर इकठ्ठा थे, और उनमें से ज्यादातर के चेहरे पर उदासी का भाव था। उनके शरीर से खून की बदबू आ रही थी और उनके शरीर पर चोटों के निशान थे।

कभी-कभी, कुछ भूरे लबादे वाले अनुचर जो मजबूत जादुई ऊर्जा रेडिएट कर रहे थे, बड़े बड़े, राक्षसों के सामान लोगों को अपनी पीठ पर ले जाते हुए दीखते थे, और जो दूसरों की ईर्ष्या और ध्यान आकर्षित कर रहे थे।

मिशन क्षेत्र के केंद्र में एक काले रंग की चट्टान की दीवार थी, जहां विभिन्न अभियानों की व्यवस्था की गई थी।

काले रंग की दीवार के खिलाफ हरे रंग के शब्द चमक रहे थे, और यह थोड़ा भयानक लग रहा था।

कई मिशनों में से, कुछ का नाम रक्त के लाल रंग में लिखा गया था और ये एक अशुभ भावना को प्रगट कर रहा था। अधिकांश सूची में अंकित मिशन खतरनाक थे, लेकिन पुरस्कार भी शानदार थे।

चौराहे के कोने में, कुछ लोग धैर्य के साथ खड़े थे जैसे कि वे किसी की प्रतीक्षा कर रहे हों।

"लेलिन अभी तक नहीं आया है?"

रेनॉर ने अपने सामने, अपनी बाहों को बांधा, और वह थोड़ा ऊबा सा लग रहा था।

"अभी तक निर्दिष्ट समय नहीं हुआ है, तुम्हें किस बात की जल्दी है?" चूंकि वह पहले से सहमत था, इसलिए वह निश्चित रूप से यहां आएगा। '' कलिवीर ने जवाब दिया और उसने एक काले क्लीवर को पॉलिश किया, जिसके चिकने ब्लेड पर खून लगा हुआ था।

"लेलिन? क्या आप उस औषधि निर्माण अनुचर,लेलिन के बारे में बात कर रहे हैं? "हरे बालों वाली लड़की की आँखें चमक उठीं थीं।

"यह कहा जाता है कि उनकी औषधि निर्माण प्रतिभा मर्लिन के बाद दूसरी है। इसके अलावा, वह पहले से ही औषधि काढ़े बनाना शुरू कर चुका है और मोटी रकम कमा रहा है, फिर भी वह हमारी टीम में क्यों शामिल होना चाहता है?

"वह मूल रूप से हमारे ही क्षेत्र से आया था, इसलिए मिशनों के लिए हमारे साथ उसका जुड़ना स्वाभाविक है!"रेयनार हँसा|

"फिर तुम लोग उसे बाद में हमसे जरूर मिलवाना। यदि हम एक ऐसे अनुचर से संपर्क करने में सक्षम हैं जो औषधि बनाना जानता है, तो हमें भविष्य में मिशन पर जा कर अपना जीवन जोखिम में डालने की आवश्यकता नहीं है!" एक लाल बालों वाली लड़की दिल खोलकर हँसी। उसका शरीर बेहद कामुक था।

रेनोर की आँखें अनजाने में इस लड़की की चुस्त छाती पर चली गईं, और फिर उसे अचानक उसका गला सूखता लगा।

"मैं क्षमाप्रार्थी हूं! मुझे देर हो गई!"

लेलिन ने अपने लबादे के ऊपर से चमड़े का कवच पहना हुआ था, जो थोड़ा भारी लग रहा था। एक क्रॉस ब्लेड उसकी कमर पर लटका हुआ था, और एक क्रॉसबो एक बड़ी काली बोरी के साथ उसकी पीठ पर डला हुआ था।

"हम भी अभी आये हैं!" कलिवीर ने अपने क्लीवर को म्यान में रखा और मुस्कुरा कर कहा।

"हम सिर्फ पाँच है?" लेलिन ने समूह को देखा। उसने कलिवीर और रेनोर को पहचान लिया, लेकिन बेरुत और बाकी को नहीं देखा।

"बेरुत और अन्य तृतीय श्रेणी के अनुचर हैं, लेकिन वे अभी तक स्तर 2 अनुचर तक उन्नत नहीं हुए हैं। उनके पास जादू मंत्र के लिए थोड़ा प्रतिरोध है, इसलिए बाहर जाना उनके लिए बहुत खतरनाक है। पिछली असफलता के बाद यह हमारा पहला अवसर है और मैं और कोई दुर्घटना की इच्छा नहीं रखता! "

कलिवीर ने समझाया।

लेलिन को अचानक समझ में आ गया। यद्यपि वह एक तीसरी श्रेणी का अनुचर था, लेकिन उसकी प्रतिभा, ए.आई. चिप की मदद से, चतुर्थ श्रेणी के बराबर आंकी जाती थी, और वह शायद मंत्र सीखने में भी उनसे बेहतर था।

बेरुत और अन्य केवल स्तर १ अनुचर श्रेणी में थे। उन्हें बाहर लाना बिल्कुल भी मददगार नहीं था, और वे एक बोझ भी हो सकते थे। इसलिए अकादमी के भीतर रखना उनके लिए भी अच्छा था। यही यथार्थ था, फिर भी क्रूर था।

"आइए! मुझे परिचय कराने दो!" कलिवीर मुस्कुराया।

"हरे बालों वाली लड़की लिलीसी है, और बगल में नीला है। वे दोनों मेरे गुरु के तहत शागिर्द हैं और दो महीने पहले स्तर 2 अनुचर के लिए उन्नत …"

"नमस्ते! सर लेलिन!" नीला की आँखें चमक उठीं और उसने लेलिन से संपर्क करने की पहल की।

"इस समय आप के साथ एक मिशन पर जाने में सक्षम होना वास्तव में भाग्यशाली है!" नीला ने अपनी छाती को आगे की तरफ किया और नखरे भरे अंदाज में नाक से आवाज निकाल कर बात की।

इस दृश्य को देखकर, रेनोर ने दूसरी और देखना शुरू कर दिया, और उसकी अभिव्यक्ति थोड़ी उदास थी।

"मैं केवल औषधि निर्माण में थोड़ी प्रतिभा रखता हूं और मुझे मेंटर क्रॉफ्ट को भी धन्यवाद देना चाहिए, यह वे ही थे जो…" लेलिन ने अपनी नाक रगड़ी। वह जानता था कि उसे केवल इच्छा को प्रकट करने की आवश्यकता है और यह सुंदर लड़की उसकी बाहों में आ जाएगी। हालांकि, वह हाल में कल्टीवेशन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहा था और इस विषय में उसकी बहुत कम चाहत थी।

इसके अलावा, उसकी पिछली दुनिया में उनके कई जंगली प्रयासों के बाद, उसके लिए, नीला केवल एक लड़की थी जो अच्छी दिखती थी।

"ठीक है, हमारे मिशन की सामग्री क्या है?" इस से पहले कि नीला आगे कुछ कहे, उसे रोकते हुए लेलिन ने पहल की और पूछा, 

"जैसा कि यह हम पहली बार एक मिशन पर एक साथ जा रहे हैं, मैं सबसे पहले एक सबसे सरल वाला लेने की तैयारी कर रहा हूं: अकादमी की परिधि पर गश्त करना और कुछ लाल आँखों वाले रैवेन्स की सफाई करना। आप सभी क्या सोचते हैं?"

वास्तव में, उन चारों ने इससे पहले चर्चा की थी इसलिए कलिवीर वास्तव में केवल लेलिन से पूछ रहा था।

"ठीक है! मेरा रैंक 0 मंत्र अभी तक पूरी तरह से समझ में नहीं आया है!" लेलिन ने सहमती जताई।

उनकी यह टीम नवगठित थी, इसलिए उनकी टीम-वर्क को बेहतर बनाने के लिए एक सरल मिशन पर ले जाना एक उचित कारण था। इससे, यह देखा जा सकता था कि हैंक की मृत्यु के बाद कलिवीर काफी परिपक्व हो गया था और उसके काम करने के तरीके अब बहुत विचारपूर्ण हो गये थे।

"ए.आई. चिप! स्कैन! "लेलिन ने चुपचाप आज्ञा दी।

"जब से ए.आई. चिप की प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ी है, इसकी पर्सेप्टिव क्षमता भी बढ़ी है। जादूगरों को छोड़कर, अकादमी में कोई भी अनुचर ए.आई.चिप की रीडिंग से बच नहीं सकता था।"

लेलिन ने चुपचाप सोचा। इन रीडिंगस को स्वाभाविक रूप से प्राथमिकता देना चाहिए कि दूसरे पक्ष को चिंता न हो। चूंकि आधिकारिक मैगी के चारों ओर हमेशा बल क्षेत्र की एक परत होती है, ए.आई. चिप द्वारा अगर इनकी रीडिंग लेने की कोशिश की जाती है तो चिप जरूर पकड़ी जाएगी।

हालांकि, जब तक नियमित अनुचर लेलिन के दायरे में हैं, उनकी हर स्थिति को ए.आई.चिप पढ़ लेगी।

"इस डेटा से, हर कोई वास्तव में स्तर 2 अनुचर में उन्नत हो गया था। हालांकि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि नीला उनमें से सबसे मजबूत होगी। ऐसा लगता है कि इस लड़की ने योद्धाओं की श्वास तकनीक का भी अभ्यास किया है। उसके शरीर और ताकत को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए!"

कुछ लोग सिर्फ उन्नत हुए थे, और अगर उन्होंने पहले कभी मन्त्र मॉडल खरीदे थे, तो भी वे इसे समझने में सक्षम नहीं हो सकते थे। इसके अलावा, मॉडल का निर्माण दिमाग में किया जाना है, इसलिए वे निश्चित रूप से इससे अपरिचित थे। आखिर, रैंक 0 मंत्र अभी भी 2 स्तर के एक अनुचर के लिए बहुत खतरनाक हैं। उनपर पूर्ण नियंत्रण के बिना, विफल होने और यहां तक कि फिसलने का भी मौका होता है!

सिर्फ उनकी शारीरिक शक्तियों के आधार पर, यदि कोई किसी मंत्र का उपयोग करता तो नीला संभवतः उन तीनों को एक ही स्वूप में हरा सकती थी।

नीला, जो उसके प्रति आकर्षित लग रही थी और उससे संपर्क करना चाहती थी, वास्तव में चार की टीम में सबसे मजबूत थी। यह संभावना थी कि कलिवीर को भी इसकी जानकारी नहीं थी। लेलिन के होठों के कोने मुस्करा उठे थे।

रैंक 0 मंत्रों के पूर्ण नियंत्रण में रखने के लिए, नियमित स्तर 2 अनुचर को कम से कम 3 महीने से लेकर आधा साल तक अभ्यास करना पड़ सकता था। लेकिन, वह एक बार में मन्त्र सीख सकता था यदि ए.आई. चिप एक बार स्पेल मॉडल का पूरी तरह से विश्लेषण करके इसे उसके हिप्पोकैम्पस में स्थानांतरित कर दे।

किसी भी रैंक 0 मंत्र की शक्ति के लिए, ऐसा कुछ नहीं है कि एक योद्धा के स्तर का व्यक्ति उनका विरोध कर सकता हो। शायद बड़े योद्धाओं को थोड़ा सा मौका हो सकता हो।

जाहिर है, नीला का डेटा केवल एक योद्धा के स्तर पर था। यहां तक कि अगर उसके पास कोई गुप्त तकनीक थी, तो भी लेलिन को उससे थोड़ा सा भी डर नहीं था।

जब लेलिन रीडिंग ले रहा था, कलिवीर पहले ही काउंटर पर दौड़ कर चला गया और उसने गश्ती मिशन को स्वीकार कर लिया था।

सभी के साथ चर्चा के बाद, वे अकादमी से निकल पड़े।

लेलिन चुभती धूप के कारण मिचि हुई आँखों से देखने पर मजबूर था।

"यदि देखा जाये तो मैं पहले से ही एक वर्ष से अधिक समय से भूमिगत था। अब जब मैं बाहर आ गया हूं, तो ऐसा लगता है जैसे जमीन से एक हजार साल पुरानी लाश फिर से उठ रही हो।

लेलिन ने सूरज की रोशनी को अवरुद्ध करने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल किया। उसके हाथ एक बीमार व्यक्ति के सफ़ेद हाथों की तरह थे, एक बीमार व्यक्ति जो बहुत अधिक रक्त खो चूका हो। यह पूरे समय भूमिगत रहने के कारण, और बगीचों में काई से रिफ्लेक्ट हुई धूप में बहुत कम समय बिताने के कारण था।

बेशक, एबिसल बोन फॉरेस्ट एकेडमी के ज्यादातर अनुचरों में यही समस्या थी।

किसी भी मामले में, जब तक उनकी ताकत बढ़ गई और उन्होंने अपने आध्यात्मिक बल का उपयोग किया, तब तक उनकी जीवन शक्ति के दो बिंदुओं को बढ़ा देना बिल्कुल भी समस्या नहीं थी। इसलिए, उन्हें सूरज की रोशनी से ऊष्मा लेने के लिए रोज बाहर जाने की जरूरत नहीं थी।

"चलो चलें!" कालीवेर ने आगे चलना शुरू किया।

उनके पीछे के विशाल कब्रिस्तान और संरक्षकों की दो मूर्तियों को देखते हुए, लेलिन ने अपना सिर घुमाया और बाकी टीम के पीछे हो लिया।

"हम अकादमी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में गश्त करने जा रहे हैं, जहाँ हाल ही में कुछ लाल आँखों वाले कौए दिखाई दिए थे। हमें उनकी संख्या और साथ ही कुछ अन्य जीवों का सफाया करने की आवश्यकता है। बेशक, हमारे द्वारा अधिग्रहित की जाने वाली सभी सामग्रियां हमारी होंगी। इसके अलावा, सभी को 3 जादुई क्रिस्टल का पारिश्रमिक मिलेगा।"

उन पांचों के कब्रिस्तान से बाहर आ जाने के बाद, कलिवीर ने एक स्थान चुना और एक विशाल नक्शा निकाला और बोलना शुरू किया। वे चारो उसके आसपास खड़े हो गए।

हलके पीले चर्मपत्र पर, एबिसल बोन वन अकादमी केंद्र में स्थित थी और इसने कुल क्षेत्र का लगभग दस प्रतिशत अधिकार में लिया हुआ था।

इसके आसपास कुछ सरल मार्ग थे, और स्थानों का वर्णन काले रंग से लिखा गया था। चेतावनी संकेत के साथ कुछ खतरनाक स्थानों को भी लाल रंग में चिह्नित किया गया था।