निसा

अकादमी के बाहर अपनी औषधि को बेचने की इच्छा के बारे में, लेलिन ने महसूस किया कि उसके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ नहीं था।

अन्य औषधि निर्माण करने वाले विद्यार्थियों के भी यही विचार होना निश्चित थे, लेकिन किसी को भी लेलिन के द्वारा इस तरह की आश्चर्यजनक मात्रा में औषधि बेचने की उम्मीद नहीं होगी।

औषधि बेचते समय उसे अपनी पहचान छुपानी चाहिए,क्योंकि जब तक वह पहचाना नहीं जाएगा तब तक सब कुछ ठीक रहेगा।

"एकेडमी में अनुचर वास्तव में होशियार हैं, क्योंकि वे कीमतों को नीचे रखते हैं!" बिकी ने सिर हिलाया।" आप हमारे वरिष्ठ, मर्लिन से क्यों नहीं सीखते। उन्होंने एक जादूगर परिवार के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जहां वे उन्हें मुफ्त में औषधि निर्माण करने की सामग्री प्रदान करते हैं और उनके द्वारा बनाए जाने वाली सारी औषधि काढ़े खरीद लेते हैं!"

"मुझे मेरी स्वतंत्रता पसंद है!" लेलिन ने अपना सिर हिलाया। वह मर्लिन के फैसले के बारे में थोड़ा जानता था। मर्लिन ने एक मैगस परिवार के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। वह परिवार उसे औषधि बनाने का अभ्यास करने के लिए भारी मात्रा में सामग्री प्रदान करता था और एक आधिकारिक जादूगर के स्तर तक पहुँचने के लिए सहायता भी प्रदान करता था। लेकिन जब वह एक स्तर 3 अनुचर बन जाता है, तो मर्लिन को हर महीने परिवार के लिए निश्चित संख्या में औषधि प्रदान करनी होगी। इसके अलावा, उन्हें आधिकारिक मैगस(जादूगर) बनने के बाद परिवार में शामिल होना होगा।

इस तरह से जादूगर परिवार अनुचरों को अपने अधीन करते थे।

बिना ए.आई. चिप के, लेलिन भी शायद इसी तरह की राह अपनाता। या इससे भी बदतर, क्योंकि उसकी योग्यता बहुत खराब होने के कारण, कोई भी परिवार उसे नहीं लेना चाहेगा।

"बिकी, यदि मुझे सही याद है तो आपका परिवार पूलफील्ड किंगडम में रहता है। क्या आप जानते हैं कि लोगों के पास अपने माल का व्यापार करने के लिए कोई बाजार या स्थान है?"

"बेशक! लेकिन, वहां की स्थिति बेहद जटिल है। वहां कई भटकने वाले जादूगर और भगोड़े हैं, इसलिए वह जगह बहुत अराजक और खतरनाक है!"

"मुझे पता है, लेकिन मुझे वहां व्यक्तिगत रूप से नहीं जाना है। उदाहरण के लिए, मैं हमेशा किसी को मेरे लिए यह काम करने के लिए किराए पर ले सकता हूँ।"लेलिन बकवास करने लगा।

"अकादमी के मिशन क्षेत्र में, अनुचर भी मिशनों को तब तक दे सकते हैं जब तक उनके पास पर्याप्त जादुई क्रिस्टल होते हैं और वे धनराशि जमा कराने में सक्षम होते हैं।"

"यह सच है! उस स्थिति में, मैं जानकारी की एक प्रति आपके कमरे में बाद में भेज दूंगी!" बिकी ने कुछ सोचने के बाद सिर हिलाया।

"मैं वास्तव में इसके लिए आभारी रहूंगा! मैं अगली बार आपके लिए दूसरे स्तर के डाइनिंग हॉल में भोजन खरीदूंगा! लेलिन खुश था

"ठीक है!" बिक्की मुस्कुरायी और उसकी दोनों आँखें एक अर्धचंद्राकार आकृति में घुमावदार हो गईं।

...

जैसे-जैसे समय बीतता गया, लेलिन ने ए.आई. चिप की मदद से दोनों सूत्रों का विश्लेषण करना जारी रखा। उसने रैंक 0 मंत्र की खोज भी शुरू कर दी जो उसकी आभा को छुपा सकती थी या उसके स्वरूप को बदल सकती थी।

जादूगरों के बाजार के बारे में बहुत पहले ही बिकी ने सूचना भेज दी थी। हालांकि, लेलिन ने तब तक बाहर जाने की हिम्मत नहीं की, जब तक अकादमी के बाहर की अजीब घटनाओं को हल नहीं कर लिया गया था।

तीसरे स्तर के कैफेटेरिया में, जहाँ मुफ्त भोजन मिलता था, लेलिन बिल के साथ खाना खा रहे थे। आज के भोजन में मछली के पेस्ट के साथ सफेद ब्रेड, साथ ही स्टेक और फलों का रस शामिल था।

"क्या? पेरी मर गया? लेकिन वह तो एक स्तर 3 अनुचर था!" लेलिन थोड़ा चौंका। पेरी पांचवी श्रेणी का अनुचर था और उसके पास एक अच्छे गुरु भी थे। चार साल पहले, वह स्तर 3 तक बढ़ गया था और उसे अकादमी में एक प्रभावशाली व्यक्ति माना जाता था।

"ये सही है! उन्होंने अकादमी के आसपास होने वाली घटनाओं की जांच करने के लिए मिशन को स्वीकार किया और इसके लिए एक पार्टी भी बनाई। पार्टी में एक और स्तर 3 अनुचर भी था!" बिल का चेहरा काला सा हो गया था।"

"इस तरह के गठन के साथ, केवल एक आधिकारिक जादूगर ही पेरी को मार सकता था।" लेलिन ने अनुमान लगाया। पेरी अवश्य ही जादू की कलाकृतियों को ले जा रहा होगा, और वह स्तर 3 का सबसे शक्तिशाली अनुचरों में से एक था। इस के अलावा, यह उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है कि उसके संरक्षक भी उसे कितनी ही शक्तिशाली और जीवन रक्षक वस्तुएं थीं, जो उसे दे सकते थे। और फिर भी उनकी मृत्यु हो गई, जिससे लेलिन को अकादमी के आसपास के खतरे से और भी अधिक डर लगने लगा।

"जरूरी नहीं है, वे संख्या से अभिभूत हो गए हों! मैंने सुना है कि जब पेरी मिला था, तो उसका निचला शरीर गायब था और उसका अंदर का हिस्सा खाया हुआ था। एक नज़र में, यह स्पष्ट था कि ये बीस्टमेन (पाशविक मानव) का कार्य था! "

"बीस्टमेन?" लेलिन ने अपने द्वारा पढ़ी गई पुस्तक की सामग्री को याद किया। पुस्तक के अनुसार, उनकी उत्पत्ति के दो स्पष्टीकरण थे। एक उन्हें एक मैगस के असफल प्रयोगों के रूप में वर्णित करता था, और दूसरा उन्हें एक प्रकार की मानव उप-प्रजाति कहता था।

हालाँकि, दोनों स्पष्टीकरणों में एक सामान्य बात यह थी कि ये बीस्टमैन बेहद बर्बर और चालाक थे।

"क्या वे हमेशा उजाड़ देश में नहीं रहते थे? वे यहां क्यों घूम रहे होंगे? वे अनुचरों पर भी हमला कर रहे हैं; क्या वे नहीं जानते कि यह केवल भड़काने वाली बात है?" लेयलिन थोड़ा हैरान था।

"बीस्टमेन के दिमाग हमेशा अविकसित होते हैं, कौन जाने कि वे क्या सोच सकते हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी जादूगरों को उकसाने की हिम्मत नहीं की, अन्यथा, वे बहुत पहले ही विलुप्त हो जाते।" बिल ने जोड़ा।

जब भी अकादमी के अधिकारिक जादूगर बाहर जाते हैं, तो उनके रास्ते अवरुद्ध नहीं होते हैं, न ही कोई अजीब घटना घटती है। ऐसा लगता है जैसे ये बीस्टमेन खुद को पहले से छुपा लेते थे।

हालांकि, जब भी वे एक अनुचर से मिलते, तो वे अपनी पूरी ताकत से हमला करते थे। यह ताकतवर से डर कर, कमजोरों को धमकाने का एक आम मामला था।

"वे बहुत लंबे समय तक इस बड़े पैमाने पर नहीं रहेंगे! पेरी प्रोफेसर हरोसी का एक शिष्य था। वह अपनी प्रतिष्ठा की चिंता और अपनी कमियों को दूर करने के लिए जाने जाते थे, इसलिए वह निश्चित रूप से कोई न कोई कार्रवाई करेंगे!" बिल ने आत्मविश्वास के साथ कहा।

एक और कारण था कि एबिसल बोन फॉरेस्ट एकेडमी ने उन बीस्टमेन के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं की, क्योंकि बीस्टमैन बहुत कमजोर थे और आधिकारिक जादूगरों के लिए कोई खतरा नहीं थे। दूसरी ओर, वे अनुचरों को अपने युद्ध कौशल को सुधारने और अनुभव प्राप्त कराने का मौका देते थे। हालांकि, अब स्थिति बदल गई थी क्योंकि एक शिष्य मर गया था।

हालांकि, लेलिन को अब भी लगता थे कि इन जानवरों का अचानक अकादमी के आसपास के क्षेत्र में प्रकट होना बेतुका था। पहले की स्पाइडर-फेस्ड मशरूम घटना के साथ, उसने महसूस किया कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा था।

"हालांकि, मैं इस अकादमी में एकमात्र स्मार्ट नहीं हूं। अगर मैं इसके बारे में सोच सकता हूं, तो दूसरे भी यकीनन ऐसा सोच सकते हैं। अभी तक कोई अफवाहें क्यों नहीं हैं?"

लेलिन ने गहराई से सोचा, "यह स्थिति थोड़ी विषम है, बेहतर होगा कि मैं पहले से कुछ तैयारियां कर लूँ।"

"लेलिन!" उसके पीछे से एक आवाज आई, और ऐसा लग रहा था कि वह जैसे थोड़ा हिचकिचा रही थी। लेलिन मुड़ा और उसने गुरिचा को देखा, जो उसके साथ एकेडमी में आया एक अनुचर था, और दूसरी श्रेणी के अनुचर की योग्यता रखता था। उसके शरीर से निकलने वाली ऊर्जा तरंगों से पता चलता था कि वह अभी भी एक स्तर १ अनुचर है।

"यह मेरा एक दोस्त है, पहले मैं विदा लूंगा!" लेलिन ने बिल से कहा।

"आप लोग बात करो!" बिल मुस्कुरायी।

"क्या कोई समस्या है?" लेलिन ने गुरिचा के पास जाकर धीरे से पूछा। गुरिचा आम तौर पर एक अलग-थलग रहने वाला व्यक्ति था और हमेशा कलिवीर और बाकी लोगों द्वारा निन्दित किया जाता था, इसलिए उसने शायद ही कभी उनके साथ समय बिताया हो। अगर उसे इस बार लेलिन की तलाश करनी पड़ी थी तो जरूर कोई एक समस्या रही होगी।

"यह… वास्तव में हमारी एक समस्या है! क्या तुम मेरे साथ कुछ समय के लिए आ सकते हो?" गुरिचा ने पूछा।

"ठीक है!" ललिन सहमत हो गया क्योंकि उस समय वह कुछ भी नहीं कर रहा था।

"चलो मेरे छात्रावास में चलें!" गुरीचा लेलिन को लेकर अपने कमरे में आ गया।

लेलिन ने कमरे की संख्या, 1913'को देखा। यह उसके कमरे से काफी दूरी पर था, कोई आश्चर्य नहीं था कि वे एक दूसरे को ज्यादा नहीं मिलते थे।

"चलो, अन्दर चलें! बहुत हैरान मत होना!" गुरीचा ने कहा।

लेलिन ने गहराई से साँस ली और दरवाज़ा खोलने और अंदर कदम रखने से पहले अपने बाएँ हाथ को अपनी कमर की थैली में रखा।

एक बार जब उसने प्रवेश किया, तो एक घृणित बदबू उसकी नाक में घुस गई। यह सीवरेज के मिश्रण और एक सड़े हुए शव की गंध के समान थी, और इससे लेयलिन को उबकाई आ गई।

घिनौनी बदबू को सहन करते हुए, लेलिन ने गुरिचा के कमरे की जांच की। इसका नक्शा उसके कमरे के समान ही था, लेकिन अब बिस्तर पर एक लड़की बैठी थी, और उसके बगल में एक काले लबादे में लिपटी एक आकृति थी। लबादे वाली आकृति के शरीर से बदबू आ रही थी।

"हेलो, डोडोरिया!" लेलिन ने उसे पहचान लिया। वह भी कोई थी जो उसके साथ अकादमी में आई थी। उसकी योग्यता गुरिचा की तुलना में और भी बदतर थी। केवल एक प्रथम श्रेणी की अनुचर, और वह अब भी एक स्तर 1 अनुचर के रूप में मुश्किल से थी।

काले लबादे वाली आकृति के बारे में, जैसा कि ए.आई. चिप की जाँच के अनुसार था, उसकी ऊर्जा तरंगें थोड़ी अजीब थीं। कभी-कभी रीडिंग से पता चलता था कि वह एक स्तर 1 अनुचर भी नहीं था, और कई बार यह पता चलता था कि वह एक स्तर 1 अनुचर के शिखर पर था और लगभग स्तर 2अनुचर के लिए आगे बढ़ सकता था। इसके अलावा, उसके शरीर पर रेडिएशन असाधारण रूप से मजबूत था।

नमस्ते, लेलिन!" डोडोरिया मजबूरी में मुस्कुराई, लेकिन उसकी दोनों आँखें लाल और भद्दी थीं, जैसे वह अभी रोयी हो।

"वास्तव में क्या हो रहा है?" लेलिन ने महसूस किया कि समस्या इस काले-लबादे वाली आकृति के साथ थी।

जैसी कि उम्मीद थी, गुरिचा ने जाँच की कि दरवाजा बंद है और फिर, एक मजबूर मुस्कुराहट देते हुए, उसने लेलिन से कहा, "आपने डोडोरिया को पहले ही नमस्ते कहा है, लेकिन एक और व्यक्ति है, निसा। क्या आप को वह अभी भी याद है?

"निसा?" स्वाभाविक रूप से, लेलिन को उस छोटी लड़की की याद आई, जो पहली कक्षा कीअनुचर की योग्यता रखती थी और डोडोरिया के साथ उसकी अच्छी बनती थी। वह भी उसी जगह से आई थी जहां से वह आया था।

"यह…" काले लबादे वाली आकृति बहुत बड़ी हो गई थी और सूज गयी थी, और यहां तक कि एक घृणित गंध भी दे रही थी। लेलिन के लिए इस आकृति को अतीत की खूबसूरत और सुखद छोटी लड़की के साथ जोड़ना बहुत मुश्किल था।

"निसा, अपना लबादा उतारो! लेलिन बाहरी नहीं है! इसके अलावा, आपको अभी भी उसकी मदद की ज़रूरत है! "गुरिचा ने कहा।

"यह सही है!" डोडोरिया ने उसके पास बैठ कर उसे प्रोत्साहित किया।

इन बातों को सुनने के बाद, काले- लबादे वाली निसा थोड़ी देर के लिए झिझकी और फिर धीरे से अपना लबादा उतार दिया।

"उह!" लेलिन ने अपना मुंह ढँक लिया, उसकी आँखें चौड़ी थीं, वह बेहद हैरान था।

धरती पर यह कैसा "व्यक्ति" था! "

उसके चेहरे पर निशान पड़ गए थे, और टांके के निशान भी थे। उसका चेहरा सूअर के जैसा था, उसका सिर गंजा था, उसका एक कान गायब था, और दांत फैले हुए थे। उसके मुंह से लगातार एक गाढ़ा, घृड़ित, पीला द्रव बह रहा था। उसके चेहरे के फीचर्स ऐसे लग रहे थे जैसे उन्हें किसी ने तितर -बितर कर दिया हो और फिर वापस मिला दिया हो।

उसकी उपस्थिति को देखते हुए, लेलिन के दिमाग में दो शब्द आए: "सुतुर फ्रीक"। अभी, निसा का स्वरूप ऐसा था जैसे किसी व्यक्ति की लाश के कुछ हिस्सों को लापरवाही से लेकर उन्हें एक साथ सिलाई कर दिया हो।

ऐसी भयावह बाहरी उपस्थिति के साथ, और लेलिन के ख्याल में कि लड़कियां सामान्य रूप से कैसे दिखती हैं, कि तुलना में, लेलिन ने आखिर समझा कि निसा ने खुद को एक काले लबादे में क्यों लपेटा था।

"यह… …. क्या चल रहा है?" लेलिन का चेहरा काला सा हो गया था।

"क्या आपको अभी भी उन अतिरिक्त शर्तों का याद है, जो जब हम अपने गुरु का चयन कर रहे थे, तब वहां रखी गईं थीं?"

"आपका कहने का मतलब… … प्रयोगों में सहायता!" लेलिन को एक झटका लगा। उसने मूल रूप से सोचा था कि प्रोफेसरों द्वारा पेश की गई शर्तें बहुत अच्छी थीं, और अब यह लग रहा था जैसे कि एक जाल था!

"यह सही है! हमारे पास कोई जादुई क्रिस्टल नहीं था, इसलिए हमारे गुरुओं का चयन रैंडम तरीके से था। निसा को एक ऐसे प्रोफेसर को आवंटित किया गया था जो रूपपरिवर्तन में माहिर था! "

डोडोरिया ने कहा, "उसने निसा के साथ अच्छा व्यवहार किया, न केवल उसे बहुत सारा ज्ञान प्रदान किया, बल्कि अगर उसने उसके प्रयोगों में भाग लिया, तो उसने एक महीने में 1 मैजिक क्रिस्टल का भी वादा किया था!" डोडोरिया ने कहा,साथ ही साथ वह समय समय पर रुमाल सेअपनीआँखों से आंसू भी पोंछ रही थी।

"तीन दिन पहले, एक मन्त्र के रेडिएशन से निसा को जहर दिया गया था, और वह तब से इस तरह से है," गुरिचा ने उदास होकर समझाया।

"मानव प्रयोग?" लेलिन का दिल डूब गया। वह जानता था कि अकादमी में कई जादूगर थे जिन्होंने मानव शरीर पर अपने प्रयोगों को गुप्त रूप से किया था। लेकिन, शायद ही वे कभी सीधे अपने अनुचरों पर प्रयोग क्रिया करते थे।

"हालांकि वहाँ कई योद्धाओं और देहातियों पर प्रयोग किया जा सकता था, लेकिन अनुचर अच्छी क्षमता के होते हैं क्योंकि उनमें मंत्रों के लिए उच्चतम प्रतिरोध होता है!" निसा ने अंत में अपना मुंह खोला। उसकी आवाज़ एक वृद्ध की तरह कर्कश थी और उसमें एक धातुई खनक भी थी।

"यह सही है!" गुरिचा ने कहना जारी रखा, "खाँसी खाँसी।।। मैं भी अपने कई प्रयोगों में अपने प्रोफेसर की सहायता कर रही हूँ। हालाँकि अभी तक कोई अपरिवर्तनीय परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन कुछ रेसिडुअल प्रभाव दिखने लगे हैं…"