युवाकाल की यादें (6)

उस समय, शंघाई और हैंग तक जाने के लिए सिर्फ एक घंटे का सफर था ट्रैन से। इसलिए क्यूओ एनहाओ अक्सर क्यूओ एक्सिआ से मिलने के लिए शंघाई जाया करती थी और फिर एक साथ वो दोनों हैंग जोउ जाती थी, क्योंकि शंघाई की तुलना में हैंग जोउ में ज्यादा आनंद आता था। एक बार हैंग जोउ में क्यूओ क्यूक्यू में जाकर लू जिनियन से मजाक में खाने के लिए पूछती है। 

हर बार, लू जिनियन उसके निवेदन को स्वीकार करके क्यूओ और एक्सिआ को बाहर ले जाता था। 

उसके विश्वविद्यालय के चौथे वर्ष में आने तक, क्यूओ एनहाओ के पास बेजिंग से शंघाई जाने वाली प्लेन की टिकट का मोटा ढेर जमा हो गया था, ट्रेन की टिकट शंघाई से हैंग जोउ तक, प्लेन की टिकट हैंग जोउ से वापस बेजिंग तक। 

टिकटों का हर ढेर उसकी लू जिनियन के साथ मिलने का संकेत देता था। 

ओह, ये सच नहीं है! अगर सारे ढेर में से तीन घंटा दे तो क्यूओ ने वास्तव में कितनी बार लू जिनियन से मिली थी थी, उसकी वास्तविक संख्या पता चलती है। 

हां, क्यूओ ने उसको तीन बार मिलने जाने पर भी लू जिनियन मिलने नहीं आया था। 

पहली बार मिलने से पहले लू जिनियन ने क्यूओ से मिलने के लिए इंकार कर दिया था, क्यूओ हमेशा की तरह शंघाई आई थी, क्योंकि उसने एक्सिआ को आने से पहले खबर नहीं दी थी, एक्सिआ क्यूओ को वहां अकेला छोड़कर अपने दोस्तों के साथ फ्रांस चली गई थी। 

शंघाई से अनजान , उसने हैंग जोउ के लिए ट्रेन ली। ये पहली बार था जब उसने अकेले सफर किया था। इससे पहले उसके साथ या तो क्यूओ एक्सिआ या शु जीअमू होते थे। पूरे रास्ता क्यूओ ये सोचती रही कि लू जिनियन से मिलने का क्या बहाना बनाएगी। 

आखिर में इससे पहले कि कोई बहाना सोचती, एक बहाना उसके मन में आया। 

क्योंकि वो अपने ख्यालो में खोई हुई थी, उसे ट्रेन के स्टेशन से बाहर निकलकर ये अहसास हुआ कि उसका पर्स गायब है। 

उस समय, वो एक अनजान जगह पर बिना पैसे की थी। परेशान होने के बजाए, उसे खुशी हुई कि किसी ने उसका पर्स चुरा लिया है।

उसने लू जिनियन को एक संदेश भेजा और उसने क्यूओ से उस जगह का पता मांगा और उसे वही रहने के लिए कहा। क्यूओ ने वैसा ही किया जैसा लू जिनियन ने कहा और वही पर लगभग तीन घंटे खड़ी रही जब तक उसने लू जिनियन को आते हुए नहीं देखा। 

लू जिनियन वहां प्राचीन वेशभूषा में कपड़े पहने हुए पहुंचा। वो एक बहुत ही घिसा हुआ और गंदा पहनावा था जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कैब में प्रवेश करने के बाद क्यूओ को अहसास हुआ कि लू जिनियन हेंगडीअन में फिल्म कर रहा था, जब उसको क्यूओ का संदेश मिला था। 

क्योंकि क्यूओ एनहाओ ने अपना पर्स खो दिया था, उसका पहचान पत्र भी गुम गया था। बिना पहचान पत्र के उसको किसी भी होटल में प्रवेश नहीं मिलेगा। 

इसलिए, लू जीनियन उसे अपने स्कूल के पास किराए के अपार्टमेंट में ले आया।

ये एक पुराना अपार्टमेंट था जो बहुत ही छोटा था। अंदर की सजावट बहुत ही सामान्य थी और फर्नीचर भी साधारण सा था : एक पलंग, एक मेज, जिसके ऊपर एक पुराना सा कंप्यूटर रखा था, एक खुली शैली की रसोई और एक वॉशरूम।

जब वे अपार्टमेंट में पहुंच गए, लू जिनियन ने एक शॉवर लिया और नए कपड़े बदले, फिर अपना पर्स लेकर जाने से पहले उसने क्यूओ एनहाओ को शॉवर लेने के लिए कहा। 

जब वो शॉवर लेकर बाहर आई तो लू जिनियन खाने का थैला लेकर आ गया था, जो उसने मेज पर रखा था।