जिससे आप प्यार करते हो अगर वो घर से चला जाये तो ऐसा लगता है कि जैसे आपकी पूरी दुनिया खत्म हो गयी हो

जी नुआन फ़ोन उठाने और उसका जवाब देने के लिए अपने पलंग के पास जल्दी से भाग कर गयी।

"नींद नहीं आ रही है?" फोन से मो जिंगशेन की आवाज आई। खूबसूरत रात में अनायास उनकी आवाज से उसके दिल में एक लहर सी दौड़ गई ऐसा प्रभाव महसूस हुआ।

जिस पल जी नुआन ने उनकी आवाज़ सुनी| बिस्तर पर वापस लेटते ही उसका पूरा शरीर नरम हो गया। उसने एक तकिये को गले से लगाया। 

"आपने मेरा संदेश देखा?"

"हाँ।"

" पहले ही इतनी देर हो चुकी है। क्या आप यू गार्डन में वापस आ गए हैं?"

"नहीं। विदेशी भागीदार के साथ एक अनायास मुद्दा हुआ था। बस अभी ही बैठक समाप्त हुई।" मो जिंगशेन की आवाज धीमी थी।

"फिर आपको जल्दी घर जाकर आराम करना चाहिए। अब जब मैं घर नहीं हूँ तो आप फिर से देर रात तक काम करना शुरू कर देंगे, क्या आप नहीं करेंगे?" जी नुआन शिकायत करने से खुद को रोक नहीं सकी, "मुझे हर दिन बस आपके साथ चिपके रहना चाहिए। जैसे ही रात हो जाये, मैं आपके कपड़े उतार कर आपको बिस्तर पर समेट लूँ ताकि आप कहीं भी न जा सकें। काम के बारे में भी बात न करें और आपको अध्ययन कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी!"

फोन पर एक पल के लिए ख़ामोशी छा गयी थी। उसके बाद, एक धीमी सी, प्यार भरी हँसी सुनाई दी। "तुम मेरे कपड़े उतारने की योजना कब बनाओगी?"

"मैं गंभीरता से बोल रही हूँ! यह आपके लिए जल्दी सोने के लिए होगा!"

मो जिंगशेन मुस्कुराए। "लेकिन मैं चाहता हूं कि सोने से पहले तुम खुद मेरे कपड़ों को उतारो।"

"..."

जी नुआन ने अपने चेहरे को तकिए में दबा लिया और फोन के माध्यम से उनके हिलने-डुलने की आवाज़ को सुनने लगी। वह चुपचाप आहें भरने लगी। स्पष्टतः उसी ने उन्हें छेड़ने की पहल की थी। लेकिन ऐसा क्यों लग रहा था कि अब उल्टा उन्होंने ही उसे छेड़ना शुरू कर दिया था?

उसे लग रहा था कि वह कंपनी से बाहर निकल गए हैं। वह उनकी हलचल को थोड़ा-थोड़ा सुन सकती थी। सबसे अधिक संभावना थी कि वे कंपनी की भूमिगत पार्किंग स्थल पर थे।

जी नुआन फोन को काटना नहीं चाहती थी, लेकिन कार चलाते वक़्त उन्हें परेशान भी नहीं करना चाहती थी। उसने अपने पेट के बल पर लेट गयी, अपनी आँखे मूँद लीं और कहा, "गाड़ी चलाने से पहले अपने हेडफोन लगाओ। आपको मुझसे बात करने की ज़रूरत नहीं है। जब आप रात में गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।"

"नींद आ रही है?" उसने पूछा।

"नहीं, मैं सो नहीं पा रही हूं। शायद यह इसलिए हो रहा है क्योंकि मैं बहुत लंबे समय के बाद जी के घर वापस आयी हूं।" जी नुआन ने सुस्ती से बिस्तर पर लेटते हुए कहा, "यह बहुत अजीब है। भले ही यहाँ के बिस्तर और यू गार्डन के बिस्तर के बीच बहुत अंतर नहीं है, लेकिन जब मैं यहाँ लेट रही हूं, तो मैं सो नहीं पा रही हूं।"

"यह सबसे अधिक संभावना है क्योंकि बिस्तर में मेरी कमी है।"

जी नुआन ने मुस्कुराते हुए अपनी आँखें मूँद लीं, रुई से भरे हुए बड़े सफेद भालू को पास में खींच लिया जिसे वह हमेशा अपनी बाँहों में पकड़कर गले लगाती थी। वह एक पल के लिए चुप रही।

बहुत देर तक कुछ नहीं बोलने के बाद, वह नहीं जानती थी कि वे पहले से ही यू गार्डन में वापस आ गए हैं या नहीं, लेकिन उन दोनों ने फ़ोन नहीं काटा था।

उसने सुस्ती से कहा, "उम्म, मुझे ऐसा लगता है कि आज रात को मैं केवल मिस्टर बेयर को मुझे पकड़ कर सोने दे सकती हूं।"

मो जिंगशेन ने सीधे पूछा, "मिस्टर बेयर?"

"यह ... आपके अलावा, जो मेरे कानूनी पति हैं, केवल वही है जिसे मेरे बिस्तर पर चढ़ने का अधिकार है ... मिस्टर बेयर।" जी नुआन ने भालू को अपनी बाँहों में जकड़ लिया और बिना समय देखे बात फिर से बात करनी शुरू की। वह हँसी। "ठीक है, ड्राइविंग पर ध्यान दें। मैं आपको अब परेशान नहीं करूँगी। कल मिलते हैं।"

बोलने के बाद, जी नुआन फ़ोन काटने ही वाली थी।

हालाँकि, वास्तव में वह फ़ोन काटना नहीं चाहती थी, उसने सोचा कि वह उनके फ़ोन काटने का इंतजार करेगी और फोन को वापस अपने कान में लगा दिया।

फिर भी, बहुत समय के बाद, मो जिंगशेन अभी भी फ़ोन नहीं काटा था।

क्या ऐसा हो सकता है कि वह पहले उसके तरफ से फ़ोन का इंतजार कर रहे थे?

जी नुआन मुस्कुरायी। जैसे ही वह फोन हटाने वाली थी, उसने अचानक मो जिंगशेन की धीमी आवाज सुनी, "बाहर आओ, दरवाजा खोलो।"

"..."

"..."

"..."

"!!!"

कुछ समय लेकर बहुत कठिनाई से जी नुआन बिस्तर से नीचे उतरी और फिर खिड़की से बाहर देखने के लिए भाग कर गयी।

जी परिवार के घर के धातु से बने दरवाज़े पर सफेद रंग की कार की बड़ी बत्ती चमकती देखकर वह अनुमान लगा सकती थी कि अंधेरे में वह अस्पष्ट आकार वाली कार मो जिंगशेन की थी।

जी नुआन हैरान थी। 

"वह कार तो... क्या यह आप हो? आप आ गए?"

"श्रीमती मो। मेरे कपड़े पहले से तैयार हैं। जब भी आप उन्हें उतारना चाहें, आपका स्वागत है।"

मो जिंगशेन की आवाज में कुछ हास्य भाव था जिसका अंदाजा वह नहीं लगा सकती थी। इससे पहले कि जी नुआन को कुछ समझ आता, फ़ोन काट दिया गया।

जी नुआन स्तब्ध रह गयी थी।

तो मो जिंगशेन वास्तव में आये थे?

मो व्यापारसंघ जी परिवार के घर के करीब नहीं था, वह इतनी जल्दी यहाँ कैसे पहुंच गए?

वह-वह-वह वास्तव में आज रात सीधे यहाँ आये थे?

----

जी घर के सामने के बरामदे में, जिस पल सहायकों और घर की देखभाल करने वालों ने देखा कि यह मो जिंगशेन की कार है, वे सभी दरवाजा खोलने और उसका स्वागत करने के लिए जल्दी से आगे बढ़े।

अभी, घर पर कोई भी सोया नहीं था। उनके आने की खबर सुनकर जी हॉन्गवेन सीधे नीचे चले गए। मो जिंगशेन के आने की बात सुनकर भी शेन हेरु और जी मेंगरान भी हैरान रह गए थे।

जी नुआन ही एकमात्र व्यक्ति थी जो लंबे समय से अचंभे में थी और उसने फोन स्क्रीन को घूरा जो बहुत पहले ही बंद हो चुकी थी। एक बार जब उसे समझ आया, तो वह ,मुड़ी और बाहर चली गयी।

"भाई जिंगशेन!" जी मेंगरान अभी-अभी स्नान कर के आयी थी। उसने गुलाबी रंग की एक पतली पोशाक पहनी थी और वह उनका स्वागत करने गई। "आपने आने से पहले कुछ कहा क्यों नहीं?"

दरवाजे से प्रवेश करने के बाद, जी मेंगरान सीधे उनके सामने खड़ी हो गयी, जिससे बाकी चीजों को देखने के लिए उनकी नज़र अवरुद्ध हो गयी।

मो जिंगशेन ने बिना कोई भावनाओं के उसे देखा और उस पे ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वह जी हॉन्गवेन की तरफ देखने लगे, जो उनकी तरफ आ रहे थे, और विनम्रता से बोला, "पिताजी।"

"आप इस समय में क्यों आए हैं?" जी हॉन्गवेन ने स्पष्ट रूप से उम्मीद नहीं की थी कि मो जिंगशेन आएंगे। "क्या आप यू गार्डन नहीं गए हैं? आप सीधे काम से यहाँ आए हैं?"

मो जिंगशेन सीधे अंदर चले गए। उनकी निगाहें शांत हो गई। "कंपनी यहाँ से ज्यादा दूर नहीं है। चूँकि जी नुआन यहाँ है, तो मैं सीधे यहाँ आ गया।"

"आह, नुआन नुआन केवल एक रात के लिए जी घर में रहने आयी है, लेकिन अध्यक्ष मो उसे याद कर रहे थे?" शेन हेरु ने अजीब स्वर में उनकी बात को काटते हुए बोला।

वह वास्तव में समझ नहीं पा रही थी कि कैसे जी नुआन यानी इस बिगड़ी हुई लड़की की इतनी अच्छी किस्मत थी। न सिर्फ वह मो जिंगशेन जैसे आदमी से आसानी से शादी करने में सफल रही, यहाँ तक कि वह कामयाब रही कि वो उसका बहुत ध्यान रखें। आधे साल तक तलाक की मांग करने के बाद भी वह श्रीमती मो ही रही।

जिस क्षण जी नुआन नीचे आयी, उसने शेन हेरु के बात करने के निर्मम लहजे को सुना। उससे बात करते समय यह महिला वास्तव में एक मुखौटा पहन के रखती थी, और जब वह आसपास नहीं होती थी तो एक दूसरा मुखौटा पहनती थी।

"अब जब तुम आए हो, तो यहाँ ही आराम करो। आंटी किन, जी नुआन को नीचे बुलाओ।" जी हॉन्गवेन का मूड कुछ-कुछ अच्छा था। उनकी बेटी और दामाद दोनों यहाँ थे, यह वास्तव में दुर्लभा संयोग था।

आंटी किन ने अपना सिर हिलाया, लेकिन जिस पल वह मुड़ी, उसने देखा कि जी नुआन पहले ही नीचे आ चुकी थी।

"जी नुआन, श्री मो यहाँ आये है।" आंटी किन ने मुस्कुराते हुए खुशी से उसकी ओर देखा।

"मुझे पता है ~ हम अभी-अभी फ़ोन पर बात कर रहे थे।"

जी नुआन की बातों से लगा कि उसने कुछ छिपाया नहीं। जिस क्षण वह नीचे आयी, वह सीधे चल कर उनके पास गयी। पहली चीज़ जो उसने देखी वह था उनके शरीर पर सही माप वाला सूट और साथ में काली जैकेट यानी विंड शीटर पहनी थी।

यह आदमी ... वह इतना अच्छा कैसे दिख सकता है ...

एक साधारण विंड शीटर को भी इतनी खूबसूरती से पहना जा सकता है।

वह उनसे अच्छे से मिल भी नहीं पाई थी कि तभी उसने जी मेंगरान की आवाज़ सुनी जो जबरदस्ती उनसे बात कर रही थी, "भाई जिंगशेन, आज बाहर बहुत ठंड होगी, है न? शरद ऋतु को आये हुए कई दिन हो गए हैं। जब मेरी बहन बीमार हुई थी तो कहीं उसने उसका जुकाम आपको तो नहीं लगा दिया है ? आप सिर्फ अपने काम पर ध्यान न दें, आपको अपना ख्याल भी रखना चाहिए!

मो जिंगशेन ने भावहीन हो कर "एन" कहा। शुरू से अंत तक, उनकी निगाहें जी मेंगरान पर कभी नहीं गयीं। इसके बजाय, वो मेंगरान जिसने उनके दृश्य को अवरुद्ध किया हुआ था के पीछे से उनकी तरफ चल कर आ रही जी नुआन को देख रहे थे।

उनका रूप सुंदर और परिपूर्ण था। वह वहाँ खड़े हुए शांति से उसकी ओर देख रहे थे। उनका सारा ध्यान सिर्फ उसी पर केंद्रित था।

दरवाजे से प्रवेश करने के बाद, हर कोई मो जिंगशेन का अलग और उदासीन मनोभाव देख सकता था। जब उन्होंने जी नुआन को देखा, तो सभी को ये समझ आया कि 'जिससे आप प्यार करते हो अगर वो घर से चला जाये तो ऐसा लगता है कि जैसे आपकी पूरी दुनिया खत्म हो गयी हो।' का सही मतलब क्या है।