लील को सिर पर चोट लगी

लील खाना खाकर जंगल जाने लगा। "रोबोट को सबके बीच से ले जाना सही नहीं रहेगा। इससे आसमान से उड़ा कर ले जाता हूं जिससे इसे कोई देख नहीं पाएगा।" लील ने रोबोट को आसमान पर बोहोत ऊंचाई पर भेज दिया। लील शहर के पीछे जंगल में पोहोंच गया। "कोमो यहां कहीं नहीं है। यहां बैठ कर उसका इंतजार करना पड़ेगा। तब तक मैं रोबोट को यहां ले आता हूं।"

,

धममममम। लील रोबोट को चलाकर यूहीं खेल रहा था। लील का रोबोट अचानक गिर गया और उसके सारे पुर्जे खुल गए। "ये क्या हुआ?" लील उठकर रोबोट को देखने लगा। बहुत देर तक लील ने देख कर समझा की उसका रोबोट टूट चुका है। कोमो को अब मै क्या बताऊंगा। सबसे बड़ी बात मैं दुनिया को कैसे बचाऊंगा। धाम धाम धाम। धाम धाम धाम। "अब ये कैसी आवाज है?"

,

,

जंगल से एक बहुत बड़ा शेर निकल कर आया। लील डर कर भागा। "इतना विशाल शेर इस दुनिया मे रहते हैं और इसे मुझे ही मिलना था।" लील भागता गया। कोमो लील के सामने आ गई। "कोमो यहां से भाग ये शेर हमे खा जायेगा।"

,

लील जब भाग रहा था तब लील से लैपटाप गिर कर टूट गया। शेर जब कोमो के नजदीक पोहोंचा तो वो छोटा हो गया। शेर चुप चाप कोमो के पास आकर बैठ गया। मैने अपनी शक्तियों से शेर को बड़ा किया था। लील रुक गया। "कोमो ये तूने किया था तूने तो मेरी जान निकाल दी थी। इतने बड़े शहर को देखकर किसी को भी हार्ट अटैक आ जायेगा।" लील कोमो की तरफ बड़ने लगा।

,

तब उसका पैर फिसला ओर लील पत्थर पर गिर गया। लील बेहोश हो गया। "लील लील लील। इसके सिर से खून भी बह रहा है और इसे होश भी नहीं है।" लील को गहरी चोट लग गई थी। कोमो लील को जल्दी अस्पताल ले गई। चार घंटे बीत गए, लेकिन लील के बारे में डॉक्टर कुछ नहीं बता रहे थे।" मुझे बहुत डर लग रहा है। लील ठीक तो होगा।" कोमो लील के लिए बहुत डर गई है।

,

,

एक डॉक्टर कोमो के पास आता है। " अंदर जो लड़का है कमरा नंबर छह मे उसके साथ तुम हो। इसे बोहोत गहरी चोट आई है ये अभी ठीक है लेकिन इसकी यादास पर गहरा असर हुआ है। शायद इसकी यादास हमेशा के लिए चली गई है।" कोमो ये जानकर सुन पड़ गई। कोमो मै इस दुनिया को बचाना चाहता हूं। मै कोमो तुझसे माफी नहीं मांगूंगा। कोमो को लील की बातें याद आने लगी।

,

जब से बो उस से मिली है लील और उसकी एक खास दोस्ती हो गई है। कोमो की आंखों से पानी बहने लगा। कोमो को याद आया उसकी सकती से लील ठीक हो सकता है। "शायद मुझे अपनी शक्तियाँ उसपर इस्तेमाल करनी चाहिए। मैं कोशिश करके देखती हूं। लील ने भी कहा था जो मैं कर सकता हूं मुझे करना ही चाहिए।"

,

 कोमो डॉक्टर को लील से मिलने के लिए कहती है। डॉक्टर ने कोमो को लील से मिलने की इजाजत दे दी। लील अभ भी बेहोश पड़ा हुआ था। कोमो को लील को देखकर उनकी पहली मुलाकात याद आ रही थी। कैसे वो टकराए थे। फिर कैसे उनकी दोस्ती हुई। कमरे मे सिर्फ लील और कोमो ही थे।

,

"लील तू ठीक हो जायेगा। आखिर एलियंस को तुझे रोकना भी है।" लील के सिर पे कोमो धीरे धीरे हाथ फेरने लगी। कोमो अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करती है। "अब बस थोड़ी देर मे लील को होश आ जायेगी।" पांच मिनट हुए। पंद्रह मिनट बीत गए। एक घंटा बीत गया। लील को होश नहीं आई। कोमो लील के बगल में ही सो गई। लील को एकदम होश आई। लील को दिखा वह किसी बेड पर था और उसके आस पास मशीनें थीं। "मै अस्पताल मे क्यों हूं।" लील ने बगल मे कोमो भी सोई हुई देखा।"

,

,कोमो तू यहां क्यों सो रही है और मुझे क्या हुआ है?" कोमो लील को होश मे देखकर बहुत खुश हो गई। हुई। कोमो ने सारी बात लील को बताई की कैसे उसके सिर पर लगी जिसकी वजह से कोमो उसे अस्पताल ले आई। "मुझे कमरे में ले चल। मुझे रोबोट बनाना है नहीं तो एलियंस हम पर हमला कर देंगे।" लील मै अभी डॉक्टर को बुला कर लाती हूं। कोमो डॉक्टर को बुलाने चली गई।

,

डॉक्टर भी जल्दी लील को देखने कमरे के लिए दौड़ा। जब डॉक्टर कोमो के साथ कमरे मे पोहोंचा तो वहां लील नहीं था। " पेशेंट कहां है? यहां तो कोई नहीं है?" लील पक्का अपने कमरे मे गया होगा। कोमो खुदसे सोचती है। कोमो अस्पताल से निकल गई।