chapter 46

निशिका आर्यन से मदत मांगती है। और आर्यन उसकी मदत करने के लिए उसके कॉलेज के पास आ जाता है। आर्यन रंगा को वहाँ से जाने के लिए बोलता है। तो रंगा गुस्से में आर्यन को मारने लगता है।

निशिका से देखा नही गया आर्यन को मार खाते हुए

। निशिका आर्यन को बचाने के लिए रंगा के पास गयी और जब रंगा ने निशिका का हाथ पकडा तो निशिका ने रंगा को थपड मार दिया। इस बात से गुस्सा होकर रंगा ने निशिका के सर मै एक डंडा मार दिया। जिस से निशिका के चहरे पर खुन ही खुन हो गया और वो नीचे गिर गयी।

निशिका के हाथों पर भी खुन लग गया था। निशिका ने नीचे गिरे हुए आर्यन की तरफ़ देखा और अपने खून से बहरे हुए हाथ को आर्यन की तरफ़ किया ।

जब आर्यन ने मार खाते हुए निशिका को देखा तो वो निशिका की तरफ़ जाने की कोसिस करने लगा लेकिन रंगा के आदमी आर्यन को कहीं पर जाने नही दे रहे थे।

आर्यन ने देखा की निशिका बेहोस हो गयी है। और उसका काफी खुन भी बह रहा है।

आर्यन ने अपने आपको बचाते हुए एक आदमी का डंडा पकडा और एक जटके में उसके हाथ से छुड़ा भी लिए।

आर्यन को इतना गुस्सा आ रहा था। की उसने वहीं डंडा अपने पास में खड़े एक आदमी के सर पर मार दिया आर्यन ने वो डंडा इतने जोर से मारा था। की वो डंडा एक ही वार मै टूट गया।

और उस आदमी ने अपना सर पकड़ लिए और नीचे गिर गया, फिर आर्यन ने वही टूट हुआ डंडा दूसरे आदमी की तरफ़ किया तो वो डर गया और पीछे हो गया।

जैसे ही एक अपनी आगे आने लगा तो आर्यन ने वही डंडा उस आदमी के कंधे पर मार दिया वो डंडा उस आदमी के कंधे मै 2 इंच तक घुस गया था। वो आदमी दर्द से चिलने लगा।

उसके साथी। अपने दो लोगो की ऐसी हालत देख कर डर गए और वहाँ से पीछे हटने लगे।

लेकिन आर्यन इतने मै कहा रुकने वाला था। आर्यन ने वही पर पड़ी एक ईट उठाई और एक आदमी को मार दी जब तीन गिर गए तो चौथा। वहाँ से भागने लगा।

आर्यन ने वो ईट उस आदमी की तरफ़ फेक कर मारी और वो आदमी नीचे गिर गया, अब रंगा के चारों आदमी नीचे गिर गए थे।

आर्यन रंगा की तरफ़ जाने लगा रंगा के सामने ही निशिका नीचे पड़ी हुई थी। काजल निशिका के पास आ गयी और उसका खुन रोकने लगी ।

रंगा ने कहा तु मुझ पर हाथ उठाएगी तेरी इतनी हिम्मत, ये बोल कर रंगा निशिका पर फिर से डंडे से वार करने के लिए डंडा उठा लिए लेकिन इस बार रंगा का वार निशिका को लगा ही नही आर्यन ने पहले ही उसका डंडा पकड़ लिए था।

रंगा ने जब पीछे देखा तो वो हैरान हो गया उसके पीछे आर्यन खड़ा था। जिसके माथे और हाथों से खुन टपक रहा था। , आर्यन ऐसी हालत मै काफी खतरनाक लग रहा था।

आर्यन ने कहा तेरी हिम्मत कैसे हुई इस लड़की पर हाथ उठाने की, आर्यन ने कहा और उसका डंडा अपनी तरफ खिचा और रंगा के चहरे पर एक मुक्का मार दिया।

जैसे ही रंगा आर्यन को मारने के लिए वापस आने लगा तो आर्यन ने इस बार उसका डंडा उसके हाथ से छीन लिए और एक वार उसके सर पर और दूसरा वार उसके पेट पर मार दिया ।

ये वार लगते ही रंगा नीचे झुक गया, रंगा के नीचे जुकते ही आर्यन ने रंगा के चहरे पर वार कर दिया जिस से रंगा गुम कर नीचे गिर गया।

आर्यन ने कुछ ही देर मे पुरा गेम चेंज कर दिया।

जैसे ही आर्यन रंगा को और मारने वाला था। तो इतने मै आर्यन को एक आवाज आई जिस से आर्यन रुक गया, ये आवाज काजल की थी। काजल ने कहा आर्यन निशिका आखें नही खोल रही।

फिर आर्यन ने रंगा को छोड़ और निशिका के पास जाकर बैठ गया और निशिका का सर अपने पैर पर रख लिए और अपने दोनों हाथ उसके चहरे पर रख दिया।

निशिका को ऐसी हालत मै देख कर आर्यन की आखो से आशु आ गए आर्यन को इतनी चोट लगने पर ऐसा लग रहा था। की आर्यन खुन के आशु रो रहा है।

आर्यन को लग रहा था। की ये सब उसकी गलती है। वो यहाँ नही आता तो ऐसा कुछ नही होता।

आर्यन ने निशिका से कहा हेय निशिका देखो रंगा हार गया अब सब ठीक हो गया है। अपनी आखे खोलो।

लेकिन निशिका आर्यन की एक बात नहीं सुनती, फिर आर्यन जोर जोर से चिलाता है। Please Call the Ambulance ।

आर्यन का फोन लडाई मै टूट गया था। इस लिए वो फोन नही कर सकता था। काजल ने अपना फोन निकला और किसी को मदत के लिए बुलाने लगी।

आर्यन को निशिका की ऐसी हालत देखी नही जा रही थी। इस लिए आर्यन खड़ा हुआ और उसने निशिका को अपने हाथों मै उठा लिए और हॉस्पिटल की तरफ़ बागने लगा।

आर्यन से ठीक से चला भी नही जा रहा था। आर्यन के पैरो से खुन आने लगा लेकिन आर्यन रुका नहीं।

जब काजल ने आर्यन को ऐसा करते हुए देखा तो वो सोचने लगी ऐसा कौन करता है। कुछ दिन पहले तो ये दोस्त बने थे इतने टाइम मै आर्यन निशिका के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हट रहा, लेकिन काजल खुश भी थी। की आर्यन उनके साथ था। वरना उनकी मदत कौन करता।

आर्यन बगते हुए कोई गाड़ी रोकने की कोसिस भी कर रहा था। लेकिन कोई भी गाड़ी उनकी मदत के लिए नहीं रुक रही थी। और हॉस्पिटल भी दूर था। और आर्यन भी थक गया था। और आर्यन का काफी खुन भी बह गया था। इस लिए आर्यन को चकर आने लगे थे।

आर्यन ने भागते हुए निशिका को देखा तो निशिका की हालत काफी खराब लग रही थी। ऐसा लग रहा था। की उसके पास जादा टाइम नही है।

कोई उनकी मदत के लिए भी नही आ रहा था।

काजल भी आर्यन के पीछे पीछे जाने लगती है।

आर्यन भागते हुए काजल से कहता है। तुम कोई गाड़ी रुकने की कोसिस करो, फिर काजल ऐसा ही करती है। लेकिन वहाँ कोई गाड़ी उनकी मदत के लिए रुकती ही नही आर्यन भी कई गाडियो को रुकने की कोसिस करता है। लेकिन कोई वहाँ नहीं रुकती ।

आर्यन देखता है। की एक तरफ़ से एक ऑटो आ रही है। , फिर आर्यन उसके सामने खड़ा हो जाता है। जब वो ऑटो रुकती नही तो काजल कहती है। आर्यन तुम सामने से हट जाओ नही तो तुमको भी लग सकती है। तुम पहले ही घायल हो, पीछे हो जाओ।

लेकिन आर्यन अपनी जगह से नही हिलता आर्यन अपने खून से भरे चहरे के साथ निशिका को लेकर खड़ा रहता है।

वो ऑटो आर्यन के कुछ पास आकर रुक जाती है। , आर्यन उसके पास जाता है। और उस ऑटो वाले से कहता है। भाई इसको चोट लगी है। तुम हमको हॉस्पिटल तक छोड़ दो।

वो ऑटो वाला कहता है। नही भाई ये पुलिस केस है। मुझे इस मै नहीं फसना तुम किसी और को देख लो।

आर्यन उस आदमी से कहता है। पुलिस से मै बात कर लुगा वो तुमसे कुछ नही पूछगी तुम हमारी मदत कर दो, लेकिन वो ऑटो वाला नहीं मानता तो आर्यन उसको 1 लाख रूपए देने की बोलता है।

इतनी बड़ी रकम सुनते ही वो ऑटो वाला खुश हो जाता है। और आर्यन को बैठने के लिए बोल देता है। फिर जल्दी से आर्यन निशिका के साथ अंदर बैठ जाता है। और काजल भी उनके साथ अंदर बैठ जाती है।

आर्यन कहता है। अब जल्दी चलो फिर वो ऑटो वाला ऑटो को चलने लगता है।

आर्यन भी निशिका को होस मै लाने की कोसिस करता है। लेकिन निशिका होस मै नही आती आर्यन ने एक कपड़े से निशिका के सर से निकल रहे खुन को तो रोक दिया था।

लेकिन निशिका को होस नहीं आ रहा था। आर्यन बार बार ऑटो वाले को जल्दी चलने के लिए बोल रहा था। लेकिन ऑटो वाला भी अपनी फुल स्पीड मै चल रहा रहा था। उसको वहाँ अपने एक लाख दिख रहे थे।

कुछ ही देर मैं ऑटो एक हॉस्पिटल के सामने आकर रुकी, जैसे ही आर्यन ने देखा की हॉस्पिटल आ गया है। उसने निशिका को उठाया और अंदर की और चला गया ना तो आर्यन ने काजल को देखा और ना ऑटो वाले को पैसे दिया आर्यन सीधा अंदर की और जाते हुए डॉक्टर डॉक्टर चिलने लगा जैसे ही अंदर एक डॉक्टर ने देख की आर्यन खुन मै डूब हुआ लग रहा है। और उसके हाथ मै एक लड़की है। और जो बेहोस लग रही है।

डॉक्टर ने आर्यन के पास आते हुए पूछा क्या हुआ इनको ।

आर्यन ने जल्दी जल्दी बताया की एक गुंडे ने इसके सर पर एक डंडा मार दिया है। आप इसको बचा लो।

जब डॉक्टर ने ये सुना तो उसने कहा ये पुलिस कैश है। पहले पुलिस को आने दो फिर हम कुछ करते है।

इसके पास इतना टाइम नही है। आप इसकी हालत तो देखो अगर इसको कुछ हो गया तो मैं किसी को नहीं छोडुगा ।

फिर डॉक्टर कुछ नर्स को बोल इस लड़की को अंदर लेकर जाओ और इसके ईलाज की तैयारी करो ।

फिर वो नर्स निशिका को अंदर लेकर चली गयी।

उस डॉक्टर ने अंदर जाते हुए आर्यन से कहा तुम काउंटर पर फॉर्म भर देना, वो डॉक्टर अंदर चला गया।

आर्यन काउंटर की तरफ जाने लगा तो काजल ने आर्यन से कहा तुम आराम करो फॉर्म मै भरा देती हु, आर्यन ने हाँ मै सर हिलाया और काजल के साथ काउंटर पर चला गया।

काजल ने जब फॉर्म भरा तो काउंटर पर बैठी लड़की ने काजल से 50 हजार रूपए भरने के लिए बोल दिया।

काजल के पास इतने पैसे नहीं थे तो वो आर्यन की तरफ देखने लगी।

आर्यन का फोन टूट गया था। इस लिए आर्यन ने वही पर लगे एक फोन से कबीर को फोन कर दिया।

उधर से कबीर ने कहा हलो, आर्यन ने कहा मेरी बात ध्यान से सुन मै आर्यन बोल रहा हु मेरे कमरे की अलमारी में पैसे पड़े है।

सब ले आ और मेरा बैंक कार्ड भी लेते हुए आना, फिर आर्यन ने हॉस्पिटल का नाम बता दिया।

उधर से कबीर ने पूछा तु हॉस्पिटल मैं क्या कर रहा है। तो आर्यन ने कहा वो बताने का अभी टाइम नही है। तु पैसे लेकर जल्दी आ यहाँ पर,

जैसे ही आर्यन इस से आगे कुछ बोलने वाला था। तो आर्यन को चकर आ गया और आर्यन नीचे घिर गया आर्यन को भी काफी चोट लगी थी। और इस से पहले आर्यन ने कभी अपने शरीर इतना नही था। काया।

आर्यन जब नीचे गिर तो काजल आर्यन को उठाने के लिए और वही पर खड़े एक Ward boy के साथ आर्यन को ईलाज के लिए भेज दिया।

फिर काजल ने फोन उठा लिए और कहा हलो, उधर से कबीर ने कहा आर्यन क्या हुआ कुछ तो बता ।

काजल ने कहा आर्यन बेहोस हो गया है। उसको काफी चोट लगी थी। उसको अभी ईलाज के लिए भेजा है।

फिर कबीर ने कहा ठीक है। मैं अभी आ रहा हु ।

अब वहाँ काजल अकेली रह गयी थी। , एक तरफ़ निशिका का ईलाज चल रहा था। तो एक तरफ़ आर्यन का।

इतने मै निशिका जिस रूम मै थी। उस मै से एक डॉक्टर आया और काजल से बोला तुम्हारे साथ वो लड़का था। वो कहा

गया, काजल ने बता दिया की उसका ईलाज चल रहा है। वहाँ।

फिर डॉक्टर ने कहा एक समस्या है। हमारे पास 0 ग्रुप का खून नही है। और अगर इस लड़की को जल्दी टाइप का खून जल्दी नही मिला तो ये मर सकती है।

काजल ने कहा अब मै 0 टाइप का खून कहा से लाऊँ यहाँ तो कोई हमारे परिवार का नही है। , डॉक्टर ने कहा जो भी करो जल्दी करना ।

 क्या करेगी काजल । क्या उसको खून मिलेगा या निशिका की जान चली जाएगी । फिर क्या करेगा आर्यन जब उसको निशिका की हालत का पता चलेगा ।