आर्यन को जब दूसरे जेल मै लेकर जा रहे थे तो रास्ते मैं किसी ने आर्यन और स्टीवन को वेन से निकाल लिए और जब पुलिस स्टेशन मै आर्यन के गायब होने का पता चला तो रानी ने भी ये सुन लिए।
रानी उसी पुलिस वाले के पास गयी और बोली कहा है। आर्यन मुझे पूरी बात बताओ नहीं तो अच्छा नहीं होगा ।
रानी ने पूछा तो उस पुलिस वाले ने रानी को सब बता दिया की कैसे उनकी गाड़ी रुकी कैसे वहाँ धुआँ आने लगा और कैसे आर्यन और स्टीवन नाम का आदमी वहाँ से गायब हो गया।
उस पुलिस वाले ने मुह बनाते हुए कहा वो लड़का बोल रहा था। की उसने कुछ नही किया वो बेक़सूर है। और अब देखो जब उसको लगा की उसको कोई नही बचा सकता तो जेल से भाग गया।
इतने मै रानी ने उस पुलिस वाले को जवाब देते हुए कहा तुम आर्यन के बारे मैं ऐसे कैसे बोल सकते हो तुम जानते क्या हो उसके बारे मै।
इतने मै कबीर ने रानी से कहा चलो यहाँ से यहाँ आर्यन नहीं है। बाहर आर्यन को डुंढते है। , फिर कबीर रानी के साथ बाहर आ गया।
बाहर आने के बाद कबीर ने रानी से कहा ये आर्यन ने ठीक नही किया मैने उसको बोला था। की जेल से भागने की ना सोचे, लेकिन फिर भी उसने ऐसा क्या अब आर्यन मिल भी जाए तब भी कोई पुलिस वाला या कोई वकील उसकी मदत के लिए आगे नही आएगा, पहले क्या कम सबूत थे उसके खिलाफ की अब उसने एक और कर दिया।
रानी ने कहा हमें जल्दी आर्यन को डुंढना होगा अगर हमसे पहले वो पुलिस को मिल गया तो गड़बड़ हो जाएगी।
लेकिन आर्यन है। कहा अब तो हम उसके खुद से आने का ही वेट कर सकते है। कबीर ने कहा।
वही होस्पिटल मै मोहित को कबीर से पता चल गया था। की आर्यन जेल से भाग गया है। मोहित काजल के पास गया और बोला आर्यन जेल से भाग गया है। और अब तक वो किसी को नहीं मिला शायद वो यहाँ पर आ जाए निशिका से मिलने के लिए।
इतने मै काजल ने कहा अगर आर्यन यहाँ पर आ भी गया तो वो क्या देखेगा की निशिका को अभी तक होश नही आया है। और इतना ही नही डॉक्टर ने 9 भेज तक बोला था। अभी 12 भेजने वाले है। पता नही निशिका को कब होश आएगा।
जैसे ही मोहित कुछ बोलने वाला था। तो निशिका के कमरे से किसी चीज़ के गिरने की आवाज आए फिर मोहित और काजल जल्दी से अंदर गए तो उन्होंने देखा की निशिका को होश आ गया है। और उसका हाथ टेबल पर पड़े गिलास पर लग गया था।
काजल जल्दी से निशिका के पास गयी और निशिका के सीने से लग कर रोने लगी काजल ने रोते रोते ही कहा मुझे माफ कर देना यार मैं तुमको उस रंगा से नहीं बचा सकी में डर गयी थी।
निशिका ने कापति हुई आवाज से कहा कोई बात नही अब मैं ठीक हु और इसमें तेरी कोई गलती नहीं है।
जब काजल और निशिका बात कर रही थी। तो इतने मै मोहित डॉक्टर को वहाँ ले आया डॉक्टर ने पहले निशिका को चेक किया और फिर कहा अब ये खतरे से बहार है। लेकिन अभी भी ये कमजोर है। इस लिए इनको आराम करने दो जादा बात करने से इनके सर मै असर होगा।
फिर काजल ने निशिका को आराम करने के लिए बोला और मोहित और डॉक्टर के साथ बाहर आ गयी, बाहर आने के बाद मोहित ने डॉक्टर से बात की और फिर डॉक्टर के जाने के बाद मोहित ने कबीर को फोन करके बता दिया की निशिका को होश आ गया है।
कबीर से बात करने के बाद मोहित काजल के पास गया और उसको बोला तुम कल से यहाँ पर हो अभी तुम घर चली जाओ और थोड़ी देर आराम कर लो यहाँ मै रुकता हु ।
काजल ने कहा नही मैं ठीक हु तुमको करना है। तो तुम कर लो मै यही पर रुकूगी।
मोहित ने कहा ठीक है। अगर तुमको यहाँ रुकना है। तो पहले मेरे साथ चल कर कुछ खा लो और फिर यहाँ बैठ सकती हो आर्यन ने मुझे तुम दोनों का ध्यान रखने के लिए बोला है। इस लिए अब चलो और कुछ खा लो।
फिर मोहित और काजल कुछ खाने के लिए बाहर चले गए।
वही सोनम अपने घर मै अपने कमरे में बैठी हुई थी। और Tv देख रही थी। Tv मै एक न्यूज़ चल रही थी। जिसमे एक लड़की बता रही थी। की आज सुबह पुलिस को चकमा दे कर भागे दो अपराधी, बताया जा रहा है। की एक बड़ा गुंडा स्टीवन है। और दूसरा कॉलेज मैं पड़ने वाला एक लड़का जिसका नाम आर्यन है।
जब सोनम ने आर्यन नाम सुना तो हैरान रह गई न्यूज़ मै आर्यन और स्टीवन की फोटो भी आ रही थी। , सोनम ने कहा ये आर्यन कर क्या रहा है। पहले इसने तीन लोगो को मार दिया और अब जेल से भाग गया अब तो ये सारी ज़िंदगी जेल के अंदर ही बिताएगा ।
फिर सोनम ने अपना फोन निकला और डैनी को फोन कर दिया।
जब डैनी का फोन भेजा तो वो Tv पर आर्यन की न्यूज़ ही देख रहा था। फिर डैनी ने फोन उठाया और सोनम ने पहले कहा तुमने न्यूज़ तो देख ली होगी तुम इतना कर दो मेरे लिए की आर्यन पुलिस के हाथ लग जाए बाकी पुलिस खुद देख लेगी ।
डैनी ने कहा उसको डुंढना इतना आसान थोड़ी है। वो पुलिस से बचा रहा है। तो कहा छुप कर बैठा होगा ये पता करने मै टाइम लगेगा ।
सोनम ने कहा ठीक है। जल्दी पता करो और फिर सोनम ने फोन काट दिया।
वही रानी और कबीर आर्यन को डुंड रहे थे जहाँ जहाँ पर कबीर को लग रहा था। की आर्यन वहाँ हो सकता है। कबीर ने वो सब जगह देख ली लेकिन आर्यन उनको कहीं नही मिला और ना ही आर्यन ने कबीर या मोहित से मिलने के लिए उनको फोन किया।
रानी को आर्यन की चिन्ता होने लगी थी। रानी ने कबीर को कहा और कोई जगह बची है। क्या जहाँ आर्यन हमको मिल सके ।
लेकिन कबीर ने ना मै सर हिला दिया।
रानी ने आर्यन को हर जगह डुंड लिए पर उसको आर्यन कहीं नहीं मिला और एक तरफ़ निशिका को भी होश आ गया था।
सोनम ने भी आर्यन को डुंढने के लिए डैनी को बोल दिया था।
एक बड़ी सी खाली जगह पर आर्यन बेहोस पड़ा हुआ था। आर्यन ने धीरे धीरे अपनी आखे खोली और खड़ा होने लगा।
आर्यन को एक खाली जगह के अलावा वहाँ कुछ नही देखा आर्यन ने कमरे से बहार जाने की कोसिस की तो उसने देखा की बाहर काफी लोग अपने हाथों मै हथियार लिए खड़े हुए है।
आर्यन सोचने लगा की वो यहाँ कैसे आया क्या हुआ था। उसके साथ जैसे ही आर्यन कुछ पता कर पाता इतने मै आर्यन को एक आवाज आई तो तुमको होश आ ही गया।
आर्यन ने पीछे देखा तो वहाँ स्टीवन खड़ा था।
स्टीवन ने आगे कहा ये मेरी ही जगह है। और ये सब लोग भी मेरे लिए ही काम करते है। आओ मेरे साथ बैठ कर बात करते है।
फिर आर्यन स्टीवन के पीछे पीछे जाने लगा स्टीवन जाकर एक बड़ी कुर्सी पर बैठ गया और आर्यन उसके सामने बैठ गया उनके बीच मै एक खाली टेबल थी।
वहाँ एक आदमी आया और उसने उसके ऊपर कुछ खाने और पीने के लिए रख दिया और वहाँ से चला गया।
स्टीवन ने आर्यन से कहा कुछ खा लो फिर पता नही कब खाने को मिले पुलिस हमको हर जगह डुंड रही है। और तुम यहाँ रुकोगे नही इस लिए अच्छे से खाओ ।
आर्यन ने पहले पानी पिया और फिर खाना खाने लगा आर्यन ने खाना खाते हुए ही स्टीवन से पूछा आपको मेरे बारे मै तो सब पता है। की मैं किस चीज़ मै फस गया हु आपने तो ऐसे काम काफी बार किया होगे इस लिए मुझे कुछ बता सकते है। क्या की मुझे क्या करना चाहिए।
स्टीवन ने कहा देखो आर्यन तुम्हारा केश कुछ अलग है। मैने काफी लोगो को मारा है। लेकिन मैने कभी ये करने की कोसिस नहीं की जिस से मै पुलिस से बचा सकु, अगर तुमको लगता है। की तुमने उन तीन लोगों को नही मारा तो ये तुमको साबित करना होगा और ये उतना ही मुश्किल होगा जैसे भूसा के डेर से सुई ढूँढना ।
आर्यन ने कहा फिर भी मै कोसिस तो करुगा ।
स्टीवन ने कहा करनी भी चाहिए और तुम्हारे इस सफ़र के लिए मेरी तरफ़ से एक तोफा, फिर स्टीवन ने टेबल पर एक बॉक्स रख दिया।
आर्यन ने वो बॉक्स खोला तो वो हैरान रह गया उस बॉक्स मै एक बंदूक थी।
स्टीवन ने कहा ये मेरी सबसे पसंद की बंदूक मै बसे एक है। इसका नाम Beretta 92FS Pistol है। इस मै 9MM की गोलिया आती है। और तुम इस मै एक साथ 15 गोलियां डाल सकते हो, मैने इसको पुरा भर दिया है। इस लिए तुमको कुछ नहीं करना होगा ये इतनी मस्त है। की एक बार हाथ मै लेने के बाद छोड़ने का मन नही होगा।
आर्यन ने स्टीवन को बीच मै रोकते हुए कहा मै ये बंदूक नही ले सकता मै इसके बिना ही अपना काम कर लुगा ।
स्टीवन ने हस्ते हुए कहा मै इस काम मैं तुमसे पहले से हु आर्यन और मैने देखा है। की किसी से और काम लेना हो तो ये अपने पास मै रखनी चाहिए और मुझे लगता है। की ये काफी मदत करेगी तुम्हारी, एक काम कर सकते हो तुम इसको अपने पास रखो और इसको बाहर मत निकाली जब तक तुमको ना लगे की इस की जुरूरत ।
आर्यन ने बंदूक को देखते हुए सोचा मैं क्या करू स्टीवन ठीक बोल रहा है। इसको अपने पास रखने में कोई दिकत नही होगी और ये सफ़र बड़ा और खतरनाक हो सकता है। इस लिए ये मेरे पास होनी चाहिए।
फिर आर्यन ने वो बंदूक उठाई और उसको देखने लगा, उसके बाद स्टीवन ने आर्यन को वो बंदूक कैसे चलती है। ये बताई और उसके बाद आर्यन वहाँ से खड़ा हुआ और स्टीवन से कहा अब मुझे चलना चाहिए मुझे काफी कुछ पता करना है। और मैने सोच लिए है। की पहले मुझे कहा जाना है।
स्टीवन ने कहा अच्छी बात है। मैं भी यही चाहता हु की तुम बच जाओ और फिर बाद में तुमको मेरा एक काम भी तो
करना है।
जब स्टीवन ने अपने काम की बात की तो उसके चहरे पर एक मुस्कान आ गयी लेकिन आर्यन स्टीवन को हैरानी की नजरों से ही देख रहा था।
इसके बाद आर्यन ने हाँ मै सर हिलाया और वहाँ से बहार चला गया, आर्यन के जाने के बाद स्टीवन के आदमी ने कहा अपने उसको वो बंदूक क्यों दी आपको याद है। ना की अपने उस से ही पहला खून किया था। और अब तक वो बंदूक जिसके पास गयी है। उसने किसी ना किसी को मारा ही है।
स्टीवन ने उस आदमी को देखते हुए कहा मैं जानता हु की वो बंदूक कितनी अच्छी है। चलने मै उसको चलने का मजा ही कुछ और था। लेकिन मै देखना चाहता हु की ये लड़का खुद को इस दलदल से बहार निकालेगा या और इसके अंदर तक चला जाएगा।
उस आदमी ने कहा अगर ये कोई गुंडा बना तो हमको एक और स्टीवन देखने को मिलेगा, इस बात पर स्टीवन ने हस्ते हुए कहा नही अगर ये इस काम मै आया तो ये मुझसे भी कई गुना ऊपर जाएगा और इसको कोई रोकने वाला भी नहीं होगा।
दूसरी और आर्यन वहाँ से बहार आने के बाद सोचने लगा की क्या उसको कबीर की मदत लेनी चाहिए, फिर आर्यन ने खुद से कहा नही मै ऐसा नही कर सकता अगर मैने कबीर की मदत की तो अगर जाकर वो भी इन सब मै फस सकता है। जबकि उसने कुछ किया भी नहीं है।
फिर आर्यन ने एक लम्बी सास ली और कहा अब जो भी करना है। वो मुझे ही करना है। अब मेरे पास काफी कुछ है। पता करने को सबसे पहले उस जगह पर चलता हु। वहाँ जल्दी काम हो जाएगा।j