एक ऐसी दुनिया, जहाँ पृथ्वी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एक भीषण युद्ध लड़ रही थी—ऐसी अज्ञात शक्तियों के खिलाफ, जिनकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी। लाखों लोग मारे गए। कई देश नक्शे से मिट गए।
लेकिन उस भयानक युद्ध के बाद, मानवता एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही थी।
शहर से कहीं दूर, खंडहरों के बीच एक बहुमंजिला इमारत की छत पर, 16 साल का एक लड़का, आयुष, आसमान की ओर मुँह करके लेटा हुआ था। उसकी आँखों के सामने एक होलोग्राफिक स्क्रीन झिलमिला रही थी, जिस पर लिखा था—
> **"Self Gene Modification"**
> _[व्याख्या: आप अपनी पिछली 4 पीढ़ियों की शक्तियों का उपयोग कर सकते हैं।]_
आयुष ने एक ठंडी साँस ली और मन ही मन बुदबुदाया,
_"इस स्किल का कोई फायदा नहीं है..."_
"स्टेटस क्लोज" कहकर आयुष फिर अतीत की गहराइयों में डूब गया।
---
## **12 साल पहले...**
पृथ्वी पर अचानक अजीब घटनाएँ घटने लगी थीं। सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे थे कि उन्हें एक रहस्यमयी स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिस पर "Skills" नामक एक सेक्शन मौजूद था। कुछ ने तो यह भी कहा कि वे इन स्किल्स का इस्तेमाल करना सीख चुके थे। जगह-जगह अजीब जीवों की लाशें मिलने लगीं। लेकिन कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया से इन सभी घटनाओं की खबरें गायब हो गईं।
फिर, 10 साल पहले, वर्ष 3025 में, पृथ्वी के चारों ओर अचानक अनगिनत पोर्टल प्रकट होने लगे। ये पोर्टल हल्की चमकती हुई रिंग्स के रूप में दिखते थे। जल्द ही, खबर आई कि यह केवल पृथ्वी पर ही नहीं, बल्कि पूरे सौरमंडल में हो रहा था।
और फिर वह दिन आया—
जिस दिन सभी लाइट रिंग्स (पोर्टल्स) एक साथ बर्स्ट हो गए, और मानवता का सबसे बड़ा युद्ध शुरू हो गया।
इस विनाशकारी संघर्ष में सिर्फ 40% लोग जीवित बच पाए**। लेकिन उनमें से भी केवल 10% लोग "Awakened" हुए—वे लोग जिनमें किसी न किसी प्रकार की **अलौकिक शक्ति जाग्रत** हो गई थी।
आज, इन Awakened Humans को "Saviors" कहा जाता है। उनकी शक्तियों के अनुसार, वे A-रैंक से F-रैंक तक विभाजित किए जाते हैं। इसमें कुछ यूनिक रैंक्स भी शामिल हैं:
- S-रैंक: वे जो अपनी मेहनत से शक्ति प्राप्त करते हैं।
- U-रैंक: वे जो जन्म से ही अलौकिक क्षमताओं के साथ पैदा होते हैं।
--
आयुष U-रैंक कैंडिडेट था।
जब वह 6 साल का था, तभी से उसने मॉन्स्टर्स के साथ हुए युद्ध देखे थे।
उसकी **एबिलिटी "Self Gene Modification" उसे अपने 4 पूर्वजों की शक्तियाँ इस्तेमाल करने की क्षमतादेती थी।
लेकिन उसके **पूर्वज कौन थे?**
- **पिता - एक अकाउंटेंट**
- **दादा - एक दुकानदार**
- **परदादा - एक किसान**
**मतलब?** _"मेरा सिस्टम पूरी तरह बेकार है!"_
S-रैंक हमेशा U-रैंक से बेहतर माने जाते थे, लेकिन U-रैंक को जज करना मुश्किल था।
क्योंकि U-रैंक की एबिलिटी अपग्रेड नहीं की जा सकती।**
मतलब, अगर कोई कमजोर पैदा हुआ है, तो वह हमेशा कमजोर ही रहेगा।**
---
आयुष ने गुस्से में अपनी आँखें खोलीं और आसमान की ओर चिल्लाया,
_"फ़क यू गॉड!"_
वह मुड़ने ही वाला था कि आसमान में बिजली कड़की, और अचानक एक काले रंग का पोर्टल उभर आया।
आयुष के चेहरे का रंग उड़ गया।
_"डेंजर ब्लैक..."_ उसने धीरे से फुसफुसाया।
---
जिस तरह Saviors की रैंकिंग होती है, वैसे ही पोर्टल्स की भी रैंकिंग होती है:
ब्लू - सबसे आसान ,, ग्रे - थोड़ा मुश्किल , ग्रीन - खतरनाक , गोल्डन - दुर्लभ और शक्तिशाली, रेड - बेहद खतरनाक , ब्लैक - **सर्वनाशकारी!**
**और अभी, आयुष के सामने खड़ा पोर्टल ब्लैक था!**
_आयुष कहता हे हम्म क्या सोचा में डर जाऊंगा, पोर्टल बना दिया तो क्या "ब्लैक पोर्टल्स की लाइफ 30 दिन की होती है... लेकिन यह तो अभी-अभी प्रकट हुआ?"_
वह जाने ही वाला था कि **एक और बिजली कड़की**, और पोर्टल टाइमिंग मोड में चला गया।
_"ये क्या हो रहा है?"_
डरते हुए उसने ऊपर देखा और **हाथ जोड़ लिए**।
_"गॉड, सॉरी! आपको गाली देने का इरादा नहीं था! मुझे माफ़ कर दो!"_
लेकिन...
**BOOOOOOM!**
**पोर्टल फट गया!**
तीन S-रैंक मॉन्स्टर्स बाहर निकलने लगे—
1. **मिनोटॉरस** - आधा आदमी, आधा बैल, महाविनाशक योद्धा।
2. **साइक्लोप्स** - एक आँख वाला विशाल दैत्य, जो पहाड़ तक तोड़ सकता था।
3. **क्राइंग एंजेल** - एक शापित परी, जिसकी चीखें ही मौत का कारण बनती थीं।
आयुष ने यह देखा और जान बचाकर भागने लगा।
_"गॉड, सॉरी! गलती हो गई! मुझे माफ़ कर दो! कल से मैं रोज़ आपकी पूजा करूंगा!"_
लेकिन तभी—
**KRAAAACK!*
एक और बिजली गिरी।
इस बार सीधा आयुष के सिर पर।
**[SYSTEM UPGRADE DETECTED...]**
उसका शरीर जलने लगा, हर एक कोशिका फटने लगी। उसकी आखो में उजाला चमकने लगा मानो पूरी दुनिया उजाले में डूब गयी हो
और फिर—
boooooooom
> **[WELCOME TO THE GENE SYSTEM.]**
> **[Due to external interference, the system has evolved.]**
> **[Current Gene Unlocking: 0.000000000001%]**
---
## **आयुष गिर पड़ा।**