सुबह की हल्की धूप खिड़की के पर्दों से छनकर आरव के चेहरे पर पड़ी तो उसने आँखें खोली। आज का दिन खास था—Business Presentation Day। वो उठकर नहाया, और सफेद शर्ट, ब्लैक ट्राउज़र के साथ हल्की नीली टाई पहनकर खुद को तैयार किया। बालों को करीने से सैट किया और दर्पण में खुद को देखकर हल्की मुस्कान दी, "आज तुझे सब notice करेंगे आरव।"
कॉलेज का माहौल पूरी तरह से फेस्टिव लग रहा था। सारे स्टूडेंट्स फॉर्मल में थे, लड़कियाँ साड़ियों में और लड़के फॉर्मल सूट में। हर कोई nervous था लेकिन एक्साइटेड भी।
आरव जब क्लास में पहुँचा, तो उसकी एंट्री पर कुछ लड़कों ने नजरें उठाईं, कुछ ने नजरें चुराईं। उसका कॉन्फिडेंस और हैंडसम लुक बाकी सब पर भारी पड़ रहा था। साथ ही, भव्या, मीरा और मेघा – तीनों लड़कियाँ बेहद खूबसूरत साड़ियों में तैयार होकर क्लास में आई थीं। उनका ग्रुप पूरे क्लास का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन चुका था।
भव्या ने लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, मीरा ने गहरे नीले रंग की और मेघा ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी। उनकी मुस्कान, चाल और अंदाज़ में एक अलग ही चमक थी। जैसे ही वो आरव के पास पहुँचीं, तीनों ने हल्की मुस्कान के साथ उससे हल्का अभिवादन किया।
"तैयार हो आरव?" मेघा ने कहा।
"हमेशा," आरव ने हल्के अंदाज़ में जवाब दिया।
दूसरी ओर, प्रिया भी अपने ग्रुप के साथ तैयार थी। उसने हल्की पीली रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थी। उसके साथ कनिका भी थी—उसने हरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी और काफी रॉयल लग रही थी।
क्लास में हलचल थी। आज हर किसी की नज़र थी आरव और उसके ग्रुप पर। बाकी लड़कों को जलन हो रही थी—तीन खूबसूरत लड़कियाँ सिर्फ आरव के साथ। और आरव पूरे आत्मविश्वास से चमक रहा था।
प्रिया ने कनिका की ओर झाँकते हुए धीमे स्वर में कहा, "वो देखो, आरव कितना स्मार्ट लग रहा है। और वो तीनों लड़कियाँ उसके साथ…"
कनिका ने हल्की मुस्कान दी, "हाँ, वो वाकई में अच्छा लग रहा है। लेकिन लगता है तुम्हें कुछ खटक रहा है?"
प्रिया ने हँसते हुए बात बदल दी, "नहीं नहीं, बस यूँ ही। तुम क्या सोच रही हो?"
कनिका ने नजरें फेर ली, लेकिन उसके चेहरे पर हल्का सा blush आ गया। उसने अभी तक प्रिया को नहीं बताया था कि वो भी आरव को पसंद करती है। लेकिन दिल की बात छुपाना आसान कहाँ होता है।
Presentation शुरू हुआ। सबसे पहले प्रिया के ग्रुप को बुलाया गया। उसने अच्छे से बात रखी, आत्मविश्वास दिखाया और कनिका ने भी ग्रुप में अच्छा योगदान दिया। पूरा क्लास उनकी तारीफ कर रहा था।
फिर नंबर आया आरव और उसके ग्रुप का। भव्या ने Introduction दिया, मीरा ने Topic Explain किया, मेघा ने Financials रखा और अंत में आरव ने Conclusion और Future Growth Strategy समझाया। उनके coordination और confidence ने सबको चौंका दिया।
क्लास की HOD, संजना मिश्रा मैडम, ने ताली बजाते हुए कहा, "Very Impressive. This is what a team should look like!"
आरव ने सिर झुकाकर धन्यवाद कहा। तीनों लड़कियाँ खुशी से मुस्कुरा रही थीं और प्रिया थोड़ा खामोश थी, लेकिन मुस्कुराने की कोशिश कर रही थी। उसके चेहरे पर वो हल्की सी जलन अब भी थी, जो वो छुपा नहीं पा रही थी।
कनिका सबकुछ देख रही थी, और दिल ही दिल में सोच रही थी—शायद आरव सच में खास है। लेकिन अब उसके और प्रिया दोनों के दिल में आरव के लिए कुछ है, तो आगे क्या होगा?
क्लास का माहौल applause से गूंज रहा था, लेकिन दिलों के अंदर कुछ और ही चल रहा था। एक presentation ने कई दिलों की धड़कनों को तेज कर दिया था…